Navratri 2022 Day 8: मां महागौरी की पूजा में आज जरूर पढ़ें ये मंत्र और आरती, माता भक्तों के सारे दुख कर देती हैं दूर

Navratri Day 8 Mahagauri: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन आज मां महागौरी की पूजा हो रही है. मां महागौरी की पूजा में जरूर बोलें ये मंत्र और आरती.

Advertisement
Read Time: 20 mins
Mahagauri Puja Mantra: मां महागौरी की पूजा में ये मंत्र और आरती पढ़ी जाती है.

Navratri 2022 Mahagauri Mantra and Aarti: शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन है. नवरात्रि (Navratri 2022) का आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) स्वरूप की पूजा का विधा है. भक्त इस दिन पूरे विधि-विधान से मां महागौरी की पूजा (Mahagauri Puja) करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि महा अष्टमी (Maha Ashtami 2022) के दिन मां महागौरी की पूजा करने से हर मुरादें पूरी हो जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां महागौरी की पूजा से राहु-केतु का दुष्प्रभाव भी खत्म हो जाता है. मां महागौरी की पूजा में मंत्र, स्तोत्र और आरती का विशेष महत्व होता है. आइए जानते हैं कि आज महागौरी की पूजा के लिए मंत्र, स्तोत्र और आरती.

मां महागौरी मंत्र | Mahagauri Mantra

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

मां महागौरी ध्यान मंत्र | Mahagauri Dhyan Mantra


वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा महागौरी यशस्वनीम्

पूर्णन्दु निभां गौरी सोमचक्रस्थितां अष्टमं महागौरी त्रिनेत्राम्

वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्

मंजीर, हार, केयूर किंकिणी रत्नकुण्डल मण्डिताम्

प्रफुल्ल वंदना पल्ल्वाधरां कातं कपोलां त्रैलोक्य मोहनम्

कमनीया लावण्यां मृणांल चंदनगंधलिप्ताम्

Navratri 2022 Ashtami Puja: नवरात्रि की महा अष्टमी पर आज करें मां महागौरी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और शुभ रंग

महागौरी स्तोत्र | Mahaguri Stotra

सर्वसंकट हंत्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्

ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाभ्यहम्

सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदीयनीम्

डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाभ्यहम्

त्रैलोक्यमंगल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्

वददं चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्

Ashtami 2022 Kanya Pujan: कन्या पूजन के लिए बेहद जरूरी हैं ये नियम, जानें किस उम्र की कन्याओं की होती है पूजा

Advertisement

महागौरी की आरती | Mahagauri Mata Ki Aarti

जय महागौरी जगत की माया
जय उमा भवानी जय महामाया
हरिद्वार कनखल के पासा
महागौरी तेरा वहा निवास
चंदेर्काली और ममता अम्बे
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा
सती 'सत' हवं कुंड मै था जलाय
उसी धुएं ने रूप काली बनाया
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता
'चमन' बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो

Advertisement

महा अष्टमी के उपाय | Maha Ashtami Ke Upay

महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला और लाल गुलाब के फूल की माला अर्पित करें. मान्यतानुसार इस दिन मां महागौरी की पूजा में ऐसा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं.

Advertisement

Navratri 2022: अष्टमी के दिन कैसे करें हवन, यहां जानें पूजा विधि और सामग्री

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Featured Video Of The Day
Hathras Stampede: उजड़े 121 परिवार और भद्दा मजाक कर रहा बाबा का सेवादार | NDTV EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article