विज्ञापन

मंगल का सिंह राशि में गोचर, नवंबर में इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

ज्योतिष गणना के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 46 मिनट पर मंगल सिंह में गोचर करेंगे. मंगल के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं.

मंगल का सिंह राशि में गोचर, नवंबर में इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
मंगल गोचर
file photo

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 46 मिनट पर मंगल सिंह में गोचर करेंगे. मंगल के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. मंगल को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का ग्रह माना जाता है और सिंह राशि को मंगल का मित्र राशि माना जाता है. ऐसे में ये गोचर कई लोगों की लाइफ में बदलाव लेकर आ सकता है. चलिए आपको बताते हैं मंगल के सिंह गोचर से किन राशियों को फायदा होगा.

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और इस परिवर्तन से आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे. इससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है. आपकी फैसले लेने की क्षमता अच्छी होगी. करियर और शिक्षा में अच्छे संकेत मिलेंगे. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. कार्य में नए अवसर मिल सकते हैं.

मिथुन राशि

मंगल के सिंह राशि में परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा. आपकी मेहनत और सूझबूझ का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. सफलता के योग बनेंगे. भूमि, मकान या वाहन खरीदने के संकेत हैं. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

सिंह राशि

मंगल का ये गोचर सिंह राशि वालों के लिए खास रहेगा. सिंह को मंगल का मित्र राशि माना जाता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. यात्रा से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं. व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. बेरोजगार लोगों के लिए भी यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है.

यह भी पढ़ें:- घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर रखने से क्या होता है? जानें पंचमुखी हनुमान की तस्वीर किस दिशा में रखनी चाहिए

यह भी पढ़ें:- सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है? जानें हाथ में कौन सी रेखा अच्छी होती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangal, Mangal Gochar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com