Holi 2026: रंगों के त्योहार होली पर करें यह 3 आसान उपाय, बनेंगे धन प्राप्ति के योग, घर में बढ़ेगी सुख-शांति

Holi 2026 Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली पर किए गए छोटे‑छोटे उपाय जीवन में सकारात्मकता लाते हैं. साथ ही इनसे जीवन में धन प्राप्ति के योग बनते हैं और घर में सुख-शांति बढ़ती है. आज हम आपको ऐसे 3 उपाय बताने जा रहे हैं, जो आप इस साल होली पर कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली 2026 के उपाय
File Photo

Holi 2026 Upay: रंगों का त्योहार होली हर किसी के लिए खुशियों और उमंग का मौका लेकर आता है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय किए गए छोटे‑छोटे उपाय जीवन में सकारात्मकता लाते हैं. साथ ही इनसे जीवन में धन प्राप्ति के योग बनते हैं और घर में सुख-शांति बढ़ती है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 3 उपाय बताने जा रहे हैं, जो आप इस साल होली पर कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: March Lucky Horoscope 2026: इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है मार्च का महीना, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, खूब होगा धनलाभ

1. घर में सुख-शांति के लिए होली पर करें यह उपाय

अगर आपके घर में काफी ज्यादा क्लेश और लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो आप होली पर यह आसान उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आप बांसुरी खरीदें और होली पर पूजा स्थान में रख दें. मान्यता है कि, ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और घर में पॉजिटिव ऊर्जा का फ्लो बढ़ता है. साथ ही घर के सदस्यों में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है.

2. शादीशुदा जीवन के लिए उपाय

वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े होना काफी ज्यादा आम बात है. लेकिन अगर यह झगड़े काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो चिंता का विषय बन सकते हैं. ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप होली पर एक उपाय कर सकते हैं. इसके रंगों के त्योहार पर पति-पत्नी राधा-कृष्ण की विधि विधान से पूजा करें और रंग-मिठाइयों का भोग लगाएं. साथ ही पूजा संपन्न होने के बाद, मोरपंख बेडरूम में रख दें. माना जाता है, कि इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है.

3. करियर की समस्याएं दूर करने के उपाय

अगर आपके बिजनेस और करियर में काफी ज्यादा समस्याएं आ रही हैं, तो आप होली पर यह उपाय अपना सकते हैं. इसके लिए आप घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दीवार पर मोरपंख लगाएं. माना जाता है, कि इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, तरक्की के रास्ते खुलते हैं और धन प्राप्ति के योग बनते हैं. 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 'नहीं की सीजफायर की मांग', Trump के दावे पर ईरान का पलटवार | Iran Vs America | US
Topics mentioned in this article