Eid-Ul-Fitr 2026 Wishes: 'चांद की चांदनी, खुशियों की बहार..' इन खास संदेशों से दें अपने करीबियों को ईद की मुबारकबाद

Eid Ul Fitr 2026 Wishes in Hindi: आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपनों को ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईद मुबारक 2026

Eid Ul Fitr 2026 Wishes in Hindi: ईद‑उल‑फितर इस्लाम धर्म के सबसे अहम त्योहारों में से एक है. इस पर्व को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार रमजान महीने के रोज़े पूरे होने के बाद मनाया जाता है. रमजान के समापन के बाद ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखने पर तय होती है. फिलहाल भारत में ईद कब मनाई जाएगी, इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में आप इस खास मौके को अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजकर और भी ज्यादा खास और यादगार बना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपनों को ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Eid 2026 Date, Moon Sighting: ईद का चांद कब आएगा नजर? सऊदी अरब और भारत में ईद उल फितर क‍िस द‍िन मनाया जाएगा

1. चांद की चांदनी,
खुशियों की बहार,
खुशहाल हो आपका हर एक परिवार,
आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार।
ईद मुबारक 2026!

2. फलक पर चांद सितारे निकले हैं
सब खुशी से मिलने लगे हैं
ईद की मिठास घुलने लगी है
देखो सबके विचार मिलने लगे हैं
ईद मुबारक 2026

3. आज खुदा की हम पर हो मेहरबनी
कर दे माफ हम लोगों की सारी न फरमानी
ईद के दिन आओ मिलकर करें यही वादा
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक

Advertisement

4. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां,
ईद है खुदा का एक नायाब तौफा,
और हम भी कहते हैं आपको
ईद मुबारक!

5. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुख और गम न हो,
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक

Advertisement

6. चांद को चांदनी मुबारक हो,
फलक को सितारे मुबारक हों,
सितारों को बुलंदी मुबारक हो,
आप सभी को हमारी तरफ से
ईद 2026 मुबारक हो !

7. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद.
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक

8. समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक!
Eid Mubarak

9. जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फरमाएं दिल की दुआ है,
मीठी ईद मुबारक का फरमान भेजा है
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक

Advertisement

10. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको
ईद मुबारक

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मेरा अभी अमेरिकी में रहना... जंग के बीच Trump का बड़ा फैसला | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article