विज्ञापन

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर आखिर किन उपायों को करने से दूर होगा होगा कुंडली का मंगल दोष?

Mangal Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन मुख्य रूप से दो देवताओं पवनपुत्र हनुमान और भूमिपुत्र मंगल देवता की साधना-आराधना के लिए समर्पित है. ज्योतिष में जिस मंगल को नवग्रहों का सेनापति कहा जाता है, यदि उससे जुड़े दोष आपके कष्टों का कारण बनने लगे हैं तो आपको उन्हें दूर करने के लिए आज इस लेख में बताए गये सरल सनातनी उपाय जरूर करने चाहिए. 

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर आखिर किन उपायों को करने से दूर होगा होगा कुंडली का मंगल दोष?
Mars Astrology Remedies: बड़ा मंगल का ज्योतिष उपाय
NDTV

Mars Astro Remedies: ज्यातिष में मंगल ग्रह को भूमि, भवन, ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है, वह व्यक्ति अत्यंत ही साहसी और मजबूत इरादे वाला होता है. वह कभी किसी चुनौती से घबराता नहीं है और उसे भूमि, भवन और भाई आदि का सुख प्राप्त होता है, लेकिन यदि कुंडली में मंगल दोष हो या फिर वह कमजोर होकर अशुभ परिणाम दे रहा हो तो उसके जीवन में इन सभी चीजों की कमी देखी जाती है. मंगल दोष के कारण ऐसे व्यक्ति को बात-बात पर गुस्सा आता है. यदि आपकी कुंडली में भी मंगल ग्रह अशुभ होकर आपके कष्टों का कारण बन रहा है तो आपको नीचे बताए गये उपायों को आज ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल महापर्व पर जरूर करना चाहिए.

सिंदूर से दूर होगा मंगल दोष

Latest and Breaking News on NDTV

मंगल ग्रह से जुड़े दोष को दूर करने और उसके शुभ फल को पाने के लिए हनुमत साधना शीघ्र ही फलदायी मानी गई है. ऐसे में आज कुंडली के मंगल दोष को दूर करने के साधक को आज किसी भी हनुमत धाम पर जाकर शुद्ध घी में सिंदूर मिलाकर अर्पित करनी चाहिए. सिंदूर के इस उपाय को करने के बाद साधक को हनुमान जी के पैर से सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाना चाहिए. हनुमान जी की पूजा के इस उपाय को करने पर मंगल से जुड़े दोष और उससे संबंधित कष्ट दूर होते हैं. 

बड़ा मंगल पर जपें ये मंगल मंत्र

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन परंपरा में किसी भी देवता या ग्रह से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए मंत्र साधना का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. ऐसे में आज बड़ा मंगल पर यदि आप अपनी कुंडली के मंगल दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको मंगल देवता की विधि-विधान से पूजा करने के बाद उनके मंत्र 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' अथवा 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर किस हनुमान की पूजा करें? बड़े या फिर छोटे, एकमुखी या पंचमुखी?

हिंदू मान्यता के अनुसार यह मंगल देवता का बहुत ज्यादा पावरफुल मंत्र है, जिसे आज रुद्राक्ष की माला से जपने पर मंगल दोष दूर होता है. इस मंत्र के पुण्य प्रभाव से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है. मंगल के इस मंत्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कर्ज दूर होते हैं और उसे भूमि-भवन आदि का सुख प्राप्त होता है 

 मंगल पूजा से दूर होगा कर्ज का मर्ज

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योतिष के अनुसार बड़ा मंगल की विधि-विधान से पूजा और इससे जुड़े सरल सनातनी उपाय करने पर कितना भी बड़ा कर्ज हो, उससे शीघ्र ही मुक्ति मिल जाती है. अगर आप इन दिनों कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज बड़ा मंगल वाले दिन पूजा में 'ऋणमोचक मंगल स्तोत्र' का पाठ अवश्य करें. साथ ही साथ अपने कर्ज की किस्त को आज से प्रत्येक मंगलवार के दिन लौटाने का सिलसिला प्रारंभ करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से कर्ज का मर्ज शीघ्र ही दूर होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com