Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, सोना-चांदी के अलावा इन 5 चीजों की करें खरीदारी, प्रसन्न हो जाएंगी मां लक्ष्मी

Akshaya Tritiya 2026 Date and Time: पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया तिथि 19 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. वहीं, पूजा का मुहूर्त रविवार सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय तृतीया 2026

Akshaya Tritiya Par Kya Kharidein: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस पर्व को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य, दान, जप या यज्ञ का फल कभी समाप्त नहीं होता बल्कि सदैव बढ़ता रहता है. इस साल अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन सोना खरीदना बेहद फलदायी होता है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से निरंतर वृद्धि होती रहती है.

यह भी पढ़ें: एकादशी कब है? जानें मोहिनी एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अक्षय तृतीया 2026 की तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 19 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. वहीं, पूजा का मुहूर्त रविवार सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में पूजा, दान और नई चीजें खरीदना अत्यंत फलदायी होता है. इस दिन सोने का खास महत् होता है. माना जाता है कि सोना खरीदने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

सोना-चांदी के अलावा खरीदें ये चीजें

महंगाई के इस दौर में सोना खरीदना सबके लिए मुमकिन नहीं हो पाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया पर आप सोने की जगह अन्य कई चीजें भी खरीद सकते हैं. ऐसा करने से न केवल घर की दरिद्रता जाती है बल्की मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

1. मिट्टी का बर्तन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी का बर्तन मंगल ग्रह को मजबूत करता है. साथ ही इससे कर्ज मुक्ति और अड़चनों से राहत मिलती है.

Advertisement

2. रूई 

ज्योतिष के अनुसार रुई शुक्र ग्रह से संबंधित होती है. इस दिन रूई खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और दरिद्रता दूर होती है.

3. हल्दी की गांठ

ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया पर हल्दी की गांठ खरीदने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में स्थिरता और सम्मान बढ़ता है. 

Advertisement

4. पीली सरसों 

अक्षय तृतीया पर पीली सरसों खरीदने से घर की दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

5. पीली कौड़ी 

अक्षय तृतीया पर पीली कौड़ी खरीदने से घर में धन, संपत्ति और समृद्धि बनी रहती है.

इन चीजों के अलावा आप अक्षय तृतीया पर तांबा भी खरीद सकते हैं. माना जाता है कि इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. इसके अलावा इस दिन आप सफेद चीजों जैसे दूध, दही, चावल का दान कर सकते हैं. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Donald Trump-जिनपिंग में सीक्रेट डील?China|Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article