विज्ञापन

पॉप सिंगर ने अपनी शादी में खर्च किए 475 करोड़ रुपए, मेहमानों को गिफ्ट में दिए कार, डिजाइनर बैग, महंगी घड़ियां

एक सामान्य मध्यवर्गीय परिवारों के घरों में शादी अक्सर बजट से ऊपर निकल जाती है. ऐसे में पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉलर ट्रैविस केल्से जिनका नेट वर्थ 2 बिलियन डॉलर से अधिक है, उनकी शादी में 50 मिलियन डॉलर का खर्च मामूली कहा जा सकता है.

पॉप सिंगर ने अपनी शादी में खर्च किए 475 करोड़ रुपए, मेहमानों को गिफ्ट में दिए कार, डिजाइनर बैग, महंगी घड़ियां
पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट वेडिंग रिटर्न गिफ्ट्स
Daily Mail

Wedding Gifts: मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉलर ट्रैविस केल्स को संपन्न हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनों की शादी से अधिक अब उनकी शादी में मेहमानों को मिले महंगे गिफ्ट्स की चर्चा है. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुई शादी कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं, जहां मेहमानों के लिए शानदार गिफ्ट के इंतजाम किए गए थे. इनमें 1970 शेवरले शेवल कार, महंगी घड़ियां डिजाइनर बैग शामिल हैं. 

एक अनुमान के मुताबिक पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉलर ट्रैविस केल्स की शादी में करीब 50 मिलियन डॉलर (करीब 475 करोड़ रुपए) खर्च किए गए. करीब 2 बिलियन डॉलर नेट वर्थ वाले टेलर और केल्से की जोड़ी ने शादी से पहले करीब 26 मिलियन डॉलर तो सिर्फ दान में दे दिए और फिर शादी में आए मेहमानों को लॉटरी के जरिए महंगे गिफ्ट भी दिए. 

ये भी पढ़ें-18 जुलाई को आ रहा है रामायणम पार्ट-1 का ट्रेलर, दीवाली पर आमने-सामने हो सकते हैं रणबीर और रजनीकांत

शादी में आमंत्रित किए गए थे करीब 1000 मशहूर हस्तियां

डेली मेल ऑनलाइन के अनुसार मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संपन्न हुए टेलर स्विफ्ट की शादी में मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और रैपर जे-जी और सुपर मॉडल और दोस्त जीजी हदीद, सेलेना गोमेज़, एड शीरन,डकोटा जॉनसन,जॉर्ज और क्लेयर किटल खान समेत 100 मेहमान शामिल हुए थे. शादी के लिए आसपास की कई सड़कों को 3 दिन के लिए बंद किया गया था, जिसका एक दिन का खर्च करीब 66,000 डॉलर आता है.

किसे मेहमान ने जीता 1970 शेवरले शेवल कार?

किसे मेहमान ने जीता 1970 शेवरले शेवल कार?
Photo Credit: Daily Mail

लॉटरी से शादी में आए मेहमानों को खिलाया गया खेल

3 जुलाई को संपन्न हुई शादी के दौरान वहां आए मेहमानों को लॉटरी के जरिए विभिन्न खेलों में शामिल किया गया और इनाम में जीतने के लिए कई महंगी चींजें रखी गईं थी. इनमें कार्टियर घड़ी, डिजाइनर हैंडबैग और विशेष रूप से "जस्ट एंड टी एमआरडी" लाइसेंस प्लेट वाली 1970 शेवरले शेवेल कार प्रमुख थे. हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि शादी में आए करीब 1000 मेहमानों में से महंगा गिफ्ट किसके हाथ लगा है.

ये भी पढ़ें-बर्थडे विशेष: रियल जिंदगी में भी स्टार हैं मनजोत सिंह, जब कॉलेज में इंजीनियरिंग स्टूडेंट को सुसाइड करने से बचाया!

खेल में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों को आमंत्रित किया गया

डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक शादीशुदा जोड़ों ने शादी में आए मेहमानों के लिए कई अनमोल उपहार तैयार किए थे, जिसको जीतने के लिए रिसेप्शन पर लॉटरी टिकट उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें हिस्सा लेने के लिए मेहमानों को आमंत्रित किया गया. बता दें, गिफ्ट में शामिल 1970 की शेवरले शेवेल कार में ही ट्रैविस केल्से ने सितंबर 2023 में कैनसस सिटी चीफ्स के मैच के बाद टेलर स्विफ्ट को एरोहेड स्टेडियम से लेकर आए थे. 

मेहमानों के रिटर्न्स गिफ्ट में मिले महंगी घड़ियां

मेहमानों के रिटर्न्स गिफ्ट में मिले महंगी घड़ियां
Photo Credit: Daily Mail

शादी से पहले 20 संस्थाओं को 26 मिलियन डॉलर का दान दिया

अनुमान है कि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी में 50 मिलियन डॉलर खर्च किया. हालांकि इस जोड़े की कुल 2 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के मुकाबले यह खर्च मामूली कहा जा रहा है. शादी से पहले उन्होंने दान संस्थाओं को 26 मिलियन डॉलर का दान भी दिया था. दान की यह धनराशि को 20 धर्मार्थ संस्थाओं में वितरित किया गया. टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी अभिनेता एडम सैंडलर ने संपन्न कराई.

ये भी पढ़ें-'ओह मॉय गॉड' वाले डायरेक्टर लेकर आ रहे 'ओह मॉय डॉग', 7 जुलाई को आएगा टीजर, अहम रोल में हैंं पंकज त्रिपाठी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taylor Swift, Pop Singer Wedding, Celebrity Wedding, Wedding Gifts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com