विज्ञापन

आमिर खान ने शादी में क्यों पहनी थी पायल? इससे पहले नाक में नोजपिन पहनकर भी किया था फैन्स को हैरान

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो एक्टर के लुक ने फैन्स को हैरान कर दिया. हैरान इसलिए क्योंकि मिस्टर परफेक्शनिस्ट पांव में पायल पहने नजर आए थे.

आमिर खान ने शादी में क्यों पहनी थी पायल? इससे पहले नाक में नोजपिन पहनकर भी किया था फैन्स को हैरान
आमिर खान ने क्यों पहनी थी पांव में पायल?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की शादी चर्चा में रही. एक वजह थी गौरी के साथ उनकी पुरानी जान पहचान और बॉन्डिंग दूसरी वजह थी आमिर खान का लुक. अब आप कहेंगे कि तस्वीर तो हमने भी देखी है. आमिर ने सीधा-सादा आइवरी कलर का धोती और अंगरखा पहना था. इसमें चर्चा किस बात की शुरू हो गई. ये चर्चा रही आमिर खान के पांव में सजी पायल की. अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले आमिर इस बार शादी के मौके पर एक पैर में मोटी पायल पहने नजर आए. 

आमिर खान ने पांव में क्यों पहनी पायल?

अगर रीति-रिवाज के तौर पर देखा जाए तो दूल्हे के पांव में पायल पहनने की कोई रीत सुनने को नहीं मिलती. इसे आप सीधे तौर पर फैशन से जोड़कर देख सकते हैं. क्योंकि ये पहली बार नहीं है जब आमिर ने फैशन के नाम पर इस तरह का एक्सपेरिमेंट किया हो. साल 2018 में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की रिलीज के वक्त आमिर खान नोजपिन पहने नजर आते थे. कान में बालियां पहनने का उनका अंदाज तो और पुराना है. आमिर खान ने अपनी फिल्म लगान (2001) के वक्त अपने किरदार के लिए कानों में बालियां पहनी थीं. इन बालियों का भी एक किस्सा था. ये बालियां उस फिल्म की अस्टिटेंट डायरेक्टर और अब उनकी एक्स वाइफ किरण राव की थीं.

aamir khan wearing anklet

आमिर खान ने शादी के मौके पर पांव में पहनी पायल

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की. यह शादी आमिर खान के बांद्रा स्थित घर पर एक साधारण और निजी समारोह में हुई. इस मौके पर दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे का लुक भी खूब चर्चा में रहा, खासकर आमिर खान के पांव में सजी पायल. एक वीडियो में देखा गया कि आमिर ने एक पैर में मोटी खूब भारी-भरकम चांदी की पायल पहनी हुई थी.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की सतलुज में हो सकते हें बदलाव, ZEE5 पर अब रिलीज होगा एडिटेड वर्जन!

आमिर ने इस खास दिन आईवरी कलर का धोती-कुरता चुना, जिसमें एक खूबसूरत ब्रोच भी लगा था. लेकिन उनकी ड्रेस का सबसे अनोखा और चर्चित हिस्सा था पैर में बंधा वो मोटी चांदी की जूलरी जो धोती के नीचे से झलक रहा था. सोशल मीडिया पर फैन्स ने तुरंत इसे नोटिस किया और इस अनोखे स्टाइल पर काफी बातें हुईं. कई लोगों ने पूछा कि क्या यह किसी रिवाज या परंपरा का हिस्सा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Gauri Spratt Aamir Khan, Aamir Khan Films, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com