राजस्थान की पाली लोकसभा सीट (Pali Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के प्रेम प्रकाश चौधरी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 7,11,772 वोट मिले और 3,12,733 वोट पाकर दूसरे पायदान पर कांग्रेस की मुन्नी देवी गोदारा रही थीं.
पाली लोकसभा क्षेत्र से 1952 में हुए चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार जनरल अजित सिंह ने जीत हासिल की थी. 1957 में कांग्रेस के हरीश चंद्र माथुर विजयी हुए. 1962 में कांग्रेस के जसवंत राज मेहता ने जीत दर्ज की. 1967 में स्वतंत्र पार्टी के एसके तपुरिया ने जीत हासिल की. 1971 में कांग्रेस के मूल चंद दागा ने बाजी मारी. वहीं 1977 में भारतीय लोक दल के अमृत नहाटा, 1980 और 1984 में कांग्रेस के मूलचंद डागा ने जीत हासिल की. फिर 1988 में में कांग्रेस के शंकर लाल शर्मा और 1989 से 1996 में BJP के गुमानमल लोढा सत्ता में रहे. 1998 में फिर कांग्रेस के मीठालाल जैन ने जीत दर्ज की थी. 1999 और 2004 में BJP के पुष्प जैन दो बार सांसद बने. 2009 में कांग्रेस के बद्री राम जाखड़ ने जीत दर्ज की.
पाली लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटें सोजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सुमेरपुर, ओसियन, भोपालगढ़ और बिलारा हैं, जिनमें सोजत, भोपालगढ़ और बिलारा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें हैं.
पीपी चौधरी का जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले में 12 जुलाई, 1953 को हुआ था. वह कानून, न्याय तथा कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के मंत्री हैं. आपको बता दें कि इससे पहले वह अधीनस्थ विधान संबंधी समिति और कार्मिक लोक शिकायत, विधि और न्याय संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement