राजस्थान की झुंझुनूं लोकसभा सीट (Jhunjhunu Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP की संतोष अहलावत ने जीत दर्ज की थी, उन्हें 4,88,182 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस की राज बाला 2,54,347 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं.
साल 1952, 1957 और 1962 के चुनावों में यह सीट कांग्रेस के पास रही. इस सीट से तीनों बार कांग्रेस के राधेश्याम ने जीत दर्ज की. साल 1967 में स्वतंत्र पार्टी से राधा बिड़ला और 1971 में कांग्रेस के शिवनाथ सिंह ने इस सीट से चुनाव जीता. 1977 में BLD के कन्हैया लाल, 1980 में जनता पार्टी के भीम सिंह और 1984 में कांग्रेस के मोहम्मद अयूब इस सीट से सांसद चुने गए. 1989 में जनता दल के जगदीप, 1991 में कांग्रेस के अयूब खान चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे. 2004 और 2009 में कांग्रेस के सीसराम यहां से चुनाव जीते.
इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें पिलानी, सूरजगढ़, झुंझुनूं, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी व फतेहपुर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement