केरल की वाटकरा लोकसभा सीट (Vadakara Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 4,16,479 वोट मिले थे, जबकि CPI के ए.एन. शमशेर 4,13,173 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1957 में यह सीट PSP के के.बी. मेनन के हाथ में थी. 1962 में निर्दलीय उम्मीदवार ए.वी. राघवन, 1967 में SSP के ए. श्रीधरन, 1971, 1977 व 1980 में कांग्रेस के के.पी. उन्नीकृष्णन, 1984, 1989 व 1991 में कांग्रेस (सोशलिस्ट) के के.पी. उन्नीकृष्णन, 1996 में CPM के ओ भारतन, 1998 व 1999 में CPM के ए.के. प्रेमाजम, 2004 में CPM की पी. सतीदेवी और 2009 में कांग्रेस के मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने यहां कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें थलसेरी, कुतुपरम्बा, वाटकरा, नादपुरम, कुट्टियदी, कोयिलान्दी और पेराम्ब्रा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अलप्पुझा | एडवोकेट ए एम आरिफ | सीपीएम | जीते |
अलाथुर | राम्या हरिदास | कांग्रेस | जीते |
अत्तिनगल | एडवोकेट अदूर प्रकाश | कांग्रेस | जीते |
चलाकुडी | बेनी बेहनन | कांग्रेस | जीते |
एर्नाकुलम | हिबी ईडन | कांग्रेस | जीते |
इडुक्कि | एडवोकेट डीन कुरिअकोसे | कांग्रेस | जीते |
कन्नूर | के. सुधाकरन | कांग्रेस | जीते |
कासरगोड | राजमोहन उन्नीथन | कांग्रेस | जीते |
कोल्लम | एन.के. प्रेमचंद्रन | आरएसपी | जीते |
कोट्टायम | थॉमस चाझिकादान | केईसीएम | जीते |
कोझीकोड | एम.के. राघवन | कांग्रेस | जीते |
मलप्पुरम | पी.के. कुन्हालीकुट्टी | आईयूएमएल | जीते |
मवेलिक्कारा | कोडिकुन्नील सुरेश | कांग्रेस | जीते |
पलक्कड़ | वी.के. श्रीकंदन | कांग्रेस | जीते |
पत्तनमतिट्टा | एंटो एंटनी | कांग्रेस | जीते |
पोन्नानी | ई.टी मोहम्मद बशीर | आईयूएमएल | जीते |
तिरुअनंतपुरम | शशि थरूर | कांग्रेस | जीते |
त्रिशूर | टी.एन. प्रतापन | कांग्रेस | जीते |
वाटकरा | के. मुरलीधरन | कांग्रेस | जीते |
वयनाड | राहुल गांधी | कांग्रेस | जीते |
Advertisement