केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट (Thrissur Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में CPI के सी.एन. जयदेवन ने जीत हासिल की थी. उन्हें 3,89,209 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के के.पी धनपालन 3,50,982 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 में यह सीट कांग्रेस के इयुन्नि चलक्का के हाथ में थी. 1957 और 1962 में CPI के कृष्णन वरियर, 1967 व 1971 में CPI के सी. जनार्दनन, 1977 और 1980 में CPI के के.ए. राजन, 1984 व 1989 में कांग्रेस के पी.ए. एंटनी, 1991 में कांग्रेस के पी.सी चाको, 1996 व 1998 में CPI के वी.वी. राघवन, 1999 में कांग्रेस के ए.सी. जोस, 2004 में CPI के सी.के. चंद्रप्पन तथा 2009 में कांग्रेस के पी.सी. चाको ने यहां कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें गुरुवायुर, मनालुर, ओल्लुर, त्रिशूर, नट्टिका, इरिन्जालकुडा व पुतुक्कड़ शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अलप्पुझा | एडवोकेट ए एम आरिफ | सीपीएम | जीते |
अलाथुर | राम्या हरिदास | कांग्रेस | जीते |
अत्तिनगल | एडवोकेट अदूर प्रकाश | कांग्रेस | जीते |
चलाकुडी | बेनी बेहनन | कांग्रेस | जीते |
एर्नाकुलम | हिबी ईडन | कांग्रेस | जीते |
इडुक्कि | एडवोकेट डीन कुरिअकोसे | कांग्रेस | जीते |
कन्नूर | के. सुधाकरन | कांग्रेस | जीते |
कासरगोड | राजमोहन उन्नीथन | कांग्रेस | जीते |
कोल्लम | एन.के. प्रेमचंद्रन | आरएसपी | जीते |
कोट्टायम | थॉमस चाझिकादान | केईसीएम | जीते |
कोझीकोड | एम.के. राघवन | कांग्रेस | जीते |
मलप्पुरम | पी.के. कुन्हालीकुट्टी | आईयूएमएल | जीते |
मवेलिक्कारा | कोडिकुन्नील सुरेश | कांग्रेस | जीते |
पलक्कड़ | वी.के. श्रीकंदन | कांग्रेस | जीते |
पत्तनमतिट्टा | एंटो एंटनी | कांग्रेस | जीते |
पोन्नानी | ई.टी मोहम्मद बशीर | आईयूएमएल | जीते |
तिरुअनंतपुरम | शशि थरूर | कांग्रेस | जीते |
त्रिशूर | टी.एन. प्रतापन | कांग्रेस | जीते |
वाटकरा | के. मुरलीधरन | कांग्रेस | जीते |
वयनाड | राहुल गांधी | कांग्रेस | जीते |
Advertisement