केरल की तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट (Thiruvananthapuram Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ शशि थरूर ने जीत हासिल की थी. उन्हें 2,97,806 वोट मिले थे, जबकि 2,82,336 वोट हासिल कर BJP के ओ. राजगोपाल दूसरे पायदान पर रहे थे.
तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट से 1951 में निर्दलीय एनी मस्करेने, 1957 में निर्दलीय ईस्वर अय्यर, 1962 में निर्दलीय पी.एस. नटराज पिल्लई, 1967 में SSP के पी. विश्वंभरण, 1971 में कांग्रेस के वी.के. कृष्णा मेनन, 1977 में CPI के एम.एन. गोविन्द नायर, 1980 में कांग्रेस के ए. नीललोहितदासन नादर, 1984, 1989 और 1991 में कांग्रेस के ए. चार्ल्स, 1996 में CPI के के.वी. सुरेन्द्र नाथ, 1998 में कांग्रेस के के. करुणाकरण, 1999 में कांग्रेस के वी.एस. शिवकुमार, 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री CPI के पी.के. वासुदेवन नायर, 2005 के उपचुनाव में CPI के पन्नयन रवीन्द्रन और 2009 में कांग्रेस के शशि थरूर ने जीत हासिल की थी.
तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें कझाकुट्टम, वट्टियूरकवु, तिरुअनंतपुरम, नेमम, परस्सला, कोवलम, नय्यट्टिनकरा शामिल हैं.
दो बार जीती सीट को बरकरार रखने के लिए चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री शशि थरूर का मुकाबला इस बार BJP के के. राजशेखरन और CPI के सी. दिवाकरन से हो रहा है. माना जा रहा है कि मिज़ोरम के राज्यपाल पद को छोड़कर चुनाव लड़ने आए BJP नेता कुम्मनम राजशेखरन का पलड़ा भारी होगा. वर्ष 2014 में चल रही 'मोदी लहर' के दौरान सिर्फ 1.7 फीसदी वोटों के अंतर से BJP प्रत्याशी ओ. राजगोपाल से जीते शशि थरूर त्रिकोणीय मुकाबले की वजह से भी दिक्कत में आ सकते हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अलप्पुझा | एडवोकेट ए एम आरिफ | सीपीएम | जीते |
अलाथुर | राम्या हरिदास | कांग्रेस | जीते |
अत्तिनगल | एडवोकेट अदूर प्रकाश | कांग्रेस | जीते |
चलाकुडी | बेनी बेहनन | कांग्रेस | जीते |
एर्नाकुलम | हिबी ईडन | कांग्रेस | जीते |
इडुक्कि | एडवोकेट डीन कुरिअकोसे | कांग्रेस | जीते |
कन्नूर | के. सुधाकरन | कांग्रेस | जीते |
कासरगोड | राजमोहन उन्नीथन | कांग्रेस | जीते |
कोल्लम | एन.के. प्रेमचंद्रन | आरएसपी | जीते |
कोट्टायम | थॉमस चाझिकादान | केईसीएम | जीते |
कोझीकोड | एम.के. राघवन | कांग्रेस | जीते |
मलप्पुरम | पी.के. कुन्हालीकुट्टी | आईयूएमएल | जीते |
मवेलिक्कारा | कोडिकुन्नील सुरेश | कांग्रेस | जीते |
पलक्कड़ | वी.के. श्रीकंदन | कांग्रेस | जीते |
पत्तनमतिट्टा | एंटो एंटनी | कांग्रेस | जीते |
पोन्नानी | ई.टी मोहम्मद बशीर | आईयूएमएल | जीते |
तिरुअनंतपुरम | शशि थरूर | कांग्रेस | जीते |
त्रिशूर | टी.एन. प्रतापन | कांग्रेस | जीते |
वाटकरा | के. मुरलीधरन | कांग्रेस | जीते |
वयनाड | राहुल गांधी | कांग्रेस | जीते |
Advertisement