केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट (Malappuram Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में मुस्लिम लीग के ई. अहमद ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 4,37,723 वोट मिले थे, जबकि CPM के पी.के सैनाबा 2,42,984 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे. इसके बाद 2017 में हुए उपचुनाव में मुस्लिम लीग के ही पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने जीत दर्ज की.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 2009 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ था, और मुस्लिम लीग के ई. अहमद ने जीत दर्ज की थी.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें कोंडोट्टी, मंजेरी, पेरिन्तल्मन्ना, मनकादा, मलप्पुरम, वेंगारा व वल्लिकुन्नू शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अलप्पुझा | एडवोकेट ए एम आरिफ | सीपीएम | जीते |
अलाथुर | राम्या हरिदास | कांग्रेस | जीते |
अत्तिनगल | एडवोकेट अदूर प्रकाश | कांग्रेस | जीते |
चलाकुडी | बेनी बेहनन | कांग्रेस | जीते |
एर्नाकुलम | हिबी ईडन | कांग्रेस | जीते |
इडुक्कि | एडवोकेट डीन कुरिअकोसे | कांग्रेस | जीते |
कन्नूर | के. सुधाकरन | कांग्रेस | जीते |
कासरगोड | राजमोहन उन्नीथन | कांग्रेस | जीते |
कोल्लम | एन.के. प्रेमचंद्रन | आरएसपी | जीते |
कोट्टायम | थॉमस चाझिकादान | केईसीएम | जीते |
कोझीकोड | एम.के. राघवन | कांग्रेस | जीते |
मलप्पुरम | पी.के. कुन्हालीकुट्टी | आईयूएमएल | जीते |
मवेलिक्कारा | कोडिकुन्नील सुरेश | कांग्रेस | जीते |
पलक्कड़ | वी.के. श्रीकंदन | कांग्रेस | जीते |
पत्तनमतिट्टा | एंटो एंटनी | कांग्रेस | जीते |
पोन्नानी | ई.टी मोहम्मद बशीर | आईयूएमएल | जीते |
तिरुअनंतपुरम | शशि थरूर | कांग्रेस | जीते |
त्रिशूर | टी.एन. प्रतापन | कांग्रेस | जीते |
वाटकरा | के. मुरलीधरन | कांग्रेस | जीते |
वयनाड | राहुल गांधी | कांग्रेस | जीते |
Advertisement