कर्नाटक की शिमोगा लोकसभा सीट (Shimoga Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के बी.एस. येदियुरप्पा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,06,216 वोट मिले थे, और 2,42,911 वोट हासिल कर कांग्रेस के मंजुनाथ भंडारी दूसरे पायदान पर रहे थे. इसके बाद वर्ष 2018 में हुए उपचुनाव में BJP के बीवाई राघवेंद्र ने जीत दर्ज की थी.
शिमोगा लोकसभा सीट से 1977 में कांग्रेस के ए.आर. बद्रीनारायण, 1980 में कांग्रेस के एस.टी. क़ादरी, 1984 और 1989 में कांग्रेस के टी.वी. चन्द्रशेखरप्पा, 1991 में कांग्रेस के के.जी. शिवप्पा, 1996 में कांग्रेस के एस. बंगारप्पा, 1998 में BJP के अयनूर मंजुनाथ, 1999 में कांग्रेस से एस. बंगारप्पा, 2004 में BJP से एस. बंगारप्पा, 2005 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के एस. बंगारप्पा, 2009 में BJP के बीवाई राघवेंद्र ने जीत हासिल की थी.
शिमोगा लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें शिमोगा ग्रामीण, भद्रावती, शिमोगा, तीर्थहल्ली, शिकारीपुरा, सोराब, सागर और बिंदूर शामिल हैं.
कर्नाटक की शिमोगा लोकसभा सीट देश की उन चुनिंदा सीटों में से एक है, जिनकी जीत-हार राज्य सरकार के लिए दिक्कतें या राहत की सांस लेकर आ सकती है. पिछले चुनाव में यहां से जीते BJP नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने विधानसभा चुनाव के लिए सीट छोड़ दी थी, और उपचुनाव में BJP का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर उनके पुत्र बी.वाई. राघवेंद्र ने जीत हासिल कर ली थी. अगर अब राघवेंद्र हार जाते हैं, तो माना जा रहा है कि पार्टी में उनके पिता की स्थिति विकट हो सकती है, और अगर वह इस बार भी जीत हासिल कर लेते हैं, तो येदियुरप्पा मज़बूत होंगे, और राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें फिर ज़ोर पकड़ सकती हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बागलकोट | गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर सेंट्रल | पी.सी. मोहन | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर उत्तर | डी.वी. सदानंद गौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर ग्रामीण | डी. के. सुरेश | कांग्रेस | जीते |
बैंगलोर दक्षिण | तेजस्वी सूर्या | बीजेपी | जीते |
बेलगाम | अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | वाई. देवेंद्रप्पा | बीजेपी | जीते |
बीदर | भगवंत खुबा | बीजेपी | जीते |
बीजापुर | जीगाजीनागी रमेश चंदप्पा | बीजेपी | जीते |
चामराजनगर | वी. श्रीनिवास प्रसाद | बीजेपी | जीते |
चिकबल्लापुर | बी.एन. बाचे गौड़ा | बीजेपी | जीते |
चिकोडी | अन्नासाहेब शंकर जौले | बीजेपी | जीते |
चित्रदुर्ग | ए. नारायणस्वामी | बीजेपी | जीते |
दक्षिण कन्नड़ | नलिन कुमार कतील | बीजेपी | जीते |
दावणगेरे | जी.एम. सिद्धेश्वर | बीजेपी | जीते |
धारवाड़ | प्रह्लाद जोशी | बीजेपी | जीते |
गुलबर्ग | डॉ उमेश जी. जाधव | बीजेपी | जीते |
हासन | प्रज्वल रेवन्ना | जेडीएस | जीते |
हावेरी | उदासी एस.सी. | बीजेपी | जीते |
कोलार | एस. मुनिस्वामी | बीजेपी | जीते |
कोप्पल | करडी संगन्ना अमरप्पा | बीजेपी | जीते |
मंड्या | सुमालता अम्बरीश | निर्दलीय-बीजेपी | जीते |
मैसूर | प्रताप सिम्हा | बीजेपी | जीते |
रायचूर | राजा अमरेश्वर नाइक | बीजेपी | जीते |
शिमोगा | बी.वाई. राघवेंद्र | बीजेपी | जीते |
तुमकुर | जी.एस. बसवराज | बीजेपी | जीते |
उडुपी चिकमगलूर | शोभा करंदलाजे | बीजेपी | जीते |
उत्तर कन्नड़ | अनंतकुमार हेगड़े | बीजेपी | जीते |
Advertisement