NEET UG 2026 State Toppers List: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ-साथ राज्यों से टॉप करने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है. लिस्ट के अनुसार पंजाब से आर्यन गुप्ता ने टॉप किया है. हरियाणा से पंशुल बंसल टॉपर रहे हैं. दोनों ने पूरे देश में भी पहली रैंक हासिल की है. राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने तीसरी रैंक हासिल की है. बिहार से आयुष भालोटिया ने टॉप किया है. आयुष भालोटिया की पूरे देश में चौंथी रैंक आई है. दिल्ली से काशवी ढल ने टॉप किया है. काशवी ढल की 24 रैंक आई है. वहीं 7वीं रैंक के साथ उत्तर प्रदेश से आर्यन दुबे ने टॉप किया है. महाराष्ट्र की कुडाले श्रावणी कृष्णा ने फेमल टॉपर हैं, इन्होंने AIR 5 हासिल की. उनके बाद बिहार की रिया रंजन AIR 6 पर रहीं.
किस राज्य से किसने किया टॉप, देखें



NEET UG 2026 रिजल्ट
- इस साल 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था. जिसमें से कुल 11.21 लाख उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं.
- सफल उम्मीदवारों में 58 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं.
- 19 अभ्यर्थियों ने 700 अंक हासिल किए हैं.
- 138 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने 690 अंक हासिल किए हैं.
- कुल 1,492 उम्मीदवारों के 650 या उससे अधिक अंक एग्जाम में आए हैं.
- 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.
रिजल्ट के बाद अब आगे क्या?
NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू किया जाना है. जिन भी उम्मीदवारों ने एग्जाम में सफलता हासिल की है, वो इस काउंसलिंग का हिस्ला बन सकेंगे. काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. शेड्यूल जारी होने के बाद MCC और संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा. काउंसलिंग के आधार पर उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेज और सीट आवंटित की जाएगी. एमबीबीएस कोर्स के लिए कुल देशभर में कुल 1,36,939 सीट हैंं. इनमें से लगभग 56,000 सीट सरकारी कॉलेजों में हैं और करीब 52,000 सीट निजी कॉलेजों में हैं.
ये भी पढ़ें- पहली कोशिश में बड़ी सफलता! NEET UG 2026 के टॉप स्कोरर्स में फ्रेशर्स का दबदबा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं