विज्ञापन

ChatGPT ग्रोथ में इस Indian ने निभाई अहम भूमिका, IIT मद्रास से की है पढ़ाई, अब छोड़ी OpenAI

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस नए दौर में चैट जीपीटी काफी लोकप्रिय है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ChatGPT की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीनिवास नारायणन कौन हैं

ChatGPT ग्रोथ में इस Indian ने निभाई अहम भूमिका, IIT मद्रास से की है पढ़ाई, अब छोड़ी OpenAI

Who is Srinivas Narayanan: ChatGPT पर आप सवाल पूछते हैं और झट से जवाब मिल जाता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस नए दौर में चैट जीपीटी काफी लोकप्रिय है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ChatGPT की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीनिवास नारायणन कौन हैं, जो अब चैट जीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI को छोड़ चुके हैं. 

AI Facts: क्‍या आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में ये 10 बातें जानते हैं?

कौन हैं श्रीनिवास नारायणन 
श्रीनिवास नारायणन IIT मद्रास के छात्र रहे हैं. उन्‍होंने IIT मद्रास से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था और बाद में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन से मास्टर्स की डिग्री हासिल की. उन्होंने करियर की शुरुआत IBM से की थी. बाद में उन्‍होंने Meta (Facebook) ज्‍वाइन किया. इसके बाद वे OpenAI पहुंचे. जहां पहले Vice President of Engineering रहे और बाद में B2B Applications के CTO बने। 

ChatGPT की सफलता में योगदान
कहा जाता है कि नारायणन ने OpenAI के प्रोडक्ट ChatGPT को स्केल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी टीम ने ऐसे प्रोडक्ट्स बनाए, जो टेक इंडस्ट्री में सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो गए. 

गूगल पर क्‍या कुछ सर्च नहीं किया होगा आपने, पर क्‍या जानते हैं Google की फुल फॉर्म?

क्यों छोड़ी नौकरी 
श्रीनिवास नारायणन ने करीब 3 साल तक OpenAI में काम करने के बाद कंपनी छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये उनके जीवन के शानदार तीन साल थे. अब वे कुछ समय भारत में रह रहे बुजुर्ग माता-पिता के साथ बिताना चाहते हैं. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com