विज्ञापन

AI Facts: क्‍या आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में ये 10 बातें जानते हैं?

AI Facts: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. अब लोग एआई से सवाल पूछ रहे हैं और अपने हर सवाल का जवाब उन्‍हें मिल रहा है.

AI Facts: क्‍या आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में ये 10 बातें जानते हैं?

AI Facts: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. अब लोग एआई से सवाल पूछ रहे हैं और अपने हर सवाल का जवाब उन्‍हें मिल रहा है. ईमेल हो या बच्‍चों की पढ़ाई, एआई हर जगह मौजूद है. एआई ना केवल अब लोगों का काम आसान कर रहा है बल्कि लोग इस पर निर्भर होते जा रहे हैं. यह ऑफिसों में लोगों की जगह ले रहा है.  आज हम आपको एआई के बारे में ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे.

AI से जुड़े 10 रोचक फैक्ट्स

-  AI का आइडिया 1950 के दशक में ही आ गया था. एलन ट्यूरिंग ने सबसे पहले मशीनों के 'सोचने' की बात कही थी. 

- AI अब क्रिएटिव हो गया है. पेंटिंग, म्यूजिक, कविताएं और आर्टिकल भी बना रहा है. 

- अब आप रोजाना AI का इस्तेमाल करते हैं. Google, YouTube, Netflix और यहां तक कि स्मार्टफोन पर भी AI मौजूद है. 

- AI 24/7 बिना थके काम कर सकता है, इसलिए कंपनियां इसे कस्टमर सपोर्ट और ऑटोमेशन में इस्तेमाल कर रही हैं. 

ऐसे देश जो बदल चुके हैं अपना नाम, तीसरे वाले ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया है

- AI अब बीमारियों की पहचान में भी डॉक्टरों की मदद कर रहा है और कई मामलों में तेजी से रिजल्ट दे रहा है. 

- Machine Learning के जरिए AI खुद डेटा सेव कर सीख रहा है और समय के साथ बेहतर होता जा रहा है.

- AI ने शतरंज और Go जैसे मुश्किल खेलों में दुनिया के टॉप खिलाड़ियों को हरा दिया है. 

- AI मशीन लर्निंग है, इसलिए अगर इसे गलत या पक्षपाती डेटा दे दिया जाए, तो उसके फैसले भी गलत हो सकते हैं. 

-  AI की वजह से नई नौकरियों की डिमांड बढ़ी है जैसे प्रॉम्प्ट इंजीनियर, AI ट्रेनर आदि. 

क्‍या आप जानते हैं LPG, PNG, CNG, LNG का फुलफॉर्म, एक-दूसरे से कितना अलग होती हैं ये GAS

- दुनिया के बड़े टेक दिग्‍गज आने वाला समय AI का बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये शिक्षा, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट और हर इंडस्ट्री में और बड़ा रोल निभाने वाला है.  

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Artificial Intelligence, Artificial Intellegence AI, Artificial Intelligence Facts, Ai Fatcs, AI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com