Jantar Protest Students protest: नीट पेपर लीक के खिलाफ 36 दिन तक चला छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक चेहरा सामने आया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच खूब हो रही है. इस शख्स का नाम है... इरफान. यह व्यक्ति ना किसी पॉलिटिकल पार्टी से है और ना ही किसी छात्र संगठन का कोई नेता. बल्कि दिल्ली की एक बस्ती में रहने वाला एक आम इंसान है. जिसने स्कूल का मुंह तक नहीं देखा है. पढ़ना-लिखना बिल्कुल नहीं आता. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर वायरल हुए इंटरव्यू में इरफान ने आम लोगों, मजदूरों और गरीब तबके से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय इतनी बेबाकी से रखी, जिसने हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हर कोई इनका मुरीद हो गया. यहां तक की नेता विपक्ष राहुल गांधी इनसे मिलने भी पहुंच गए. ऐसे में आपके दिमाग में आता होगा कि आखिर ये शख्स कौन है, करता क्या है, इसके पास इतनी समझ आई कैसे? हम इरफान से जुड़े आपके इन सारे सवालों का जवाब आगे देने जा रहे हैं, जिससे आपको स्पष्ट हो जाएगा आज यह शख्स इतना वायरल क्यों है...
इरफान कौन हैं और करते क्या हैं
दिल्ली की सावदा जेजे कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद इरफान एक आम दिहाड़ी मजदूर और फेरीवाले हैं. इरफान अपने पिता जी के साथ बर्फ बेचने का भी काम करते हैं. इसी से उनका जीवनयापन होता है.
Google Voic Search से सिखा
हाल ही में इरफान ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जो कुछ इतिहास, राजनीति और साहित्य के बारे में जाना है वो गूगल पर वाइस सर्च नोट्स से सिखा है. साथ ही इरफान ने ये भी कहा कि वह किसी भी जानकारी पर तुरंत अपनी राय नहीं बनाते हैं, बल्कि कई-कई अलग-अलग सोर्सेस पर भी जाते उसको वैरिफाई करते हैं, इसके बाद किसी निर्णय पर पहुंचते हैं.
भगत सिंह हैं प्रेरणा
बता दें कि उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वो शहीद भगत सिंह से बहुत प्रेरित हैं. इसके अलावा इरफान को दुष्यंत कुमार और अदम गोंडवी की कविताएं बहुत पसंद हैं. उनका मानना है कि इन रचनाओं ने उन्हें समाज, असमानता और आम लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद की है.
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल? देख लीजिए छुट्टी की तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं