विज्ञापन

कौन हैं डॉ. Zarak Bhat ? NIT श्रीनगर से पहुंची यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग, पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर के तौर पर जुड़ी

डॉ. भट्ट ने अपनी स्कूली शिक्षा टाइन्डेल बिस्को और मैलिन्सन गर्ल्स स्कूल से पूरी करने के बाद कश्मीर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में BE की डिग्री हासिल की. इसके बाद भट्ट ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MTech की पढ़ाई की.

कौन हैं डॉ. Zarak Bhat ? NIT श्रीनगर से पहुंची यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग, पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर के तौर पर जुड़ी
Zarak Bhat ने किया NIT श्रीनगर का नाम रोशन.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) श्रीनगर से PhD करने वाली Dr. Zarak Bhat, UK की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में (Edinburgh University) पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च एसोसिएट के तौर पर शामिल हुई हैं. NIT, श्रीनगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसे एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया. NIT ने पोस्ट कर लिखा इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग से PhD स्नातक डॉ. भट्ट, यूनाइटेड किंगडम के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में APRIL AI Hub में एक पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं.

डॉ. भट्ट ने NIT श्रीनगर में नैनोइलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट ग्रुप में डॉ. शेख आमिर अहसान की देखरेख में अपनी PhD पूरी की. उनका रिसर्च सेमीकंडक्टर ट्रांसफर में ऑप्टिमाइज़ेशन, होल्डिंग की प्रोसीजर और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए, इलेक्ट्रॉन डिवाइस डिजाइन यूनिट में AI-बेस्ड तरीकों को इंटीग्रेट करने पर केंद्रित है. 

  1. डॉ. भट्ट ने अपनी स्कूली शिक्षा टाइन्डेल बिस्को और मैलिन्सन गर्ल्स स्कूल से पूरी की थी.
  2. बाद में, उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में BE की डिग्री हासिल की.
  3. भट्ट ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MTech की पढ़ाई भी की है. 
  4. अगस्त 2025 में, उन्होंने 'इंडिया सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम' (ISWDP) के एडवांस्ड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सत्र में भी भाग लिया था.

पोस्ट में आगे लिखा गया, अपने डॉक्टोरल शोध कार्य के दौरान, उन्होंने पावर गैलियम नाइट्राइड (GaN) डिवाइस मॉडलिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका शोध IEEE Transactions on Electron Devices जैसे प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित भी हुआ.  इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए, निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया ने इसे NIT श्रीनगर और कश्मीर घाटी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया.

ये भी पढ़ें-  दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप शुरू, SC-ST-OBC छात्रों को मिलेगा फायदा, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com