विज्ञापन

क्या होता है ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? जिससे चेक होंगी CBSE बोर्ड की कॉपियां

On-Screen Marking System: सीबीएससी की बोर्ड परीक्षाओ की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने जा रही है, ऐसे में बोर्ड की तरफ से पहली बार आंसर शीट चेक करने के लिए डिजिटल स्क्रीन मार्किंग (OSM) का इस्तेमाल किया जा रहा है.

क्या होता है ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? जिससे चेक होंगी CBSE बोर्ड की कॉपियां
डिजिटल स्क्रीन मार्किंग (OSM) क्या है

Digital Screen Marking System: कुछ ही दिनों बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं. इससे पहले बोर्ड की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया और बताया गया कि अब कक्षा 12 के लिए डिजिटल स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया जा रहा है. इसी ऑन स्क्रीन सिस्टम के जरिए 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आंसर शीट चेक होंगीं. हालांकि 10वीं की कॉपी पहले की तरह फिजिकली चेक की जाएंगीं. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि ये डिजिटल स्क्रीन मार्किंग सिस्टम क्या है और इससे टीचर्स कैसे कॉपी चेक कर सकते हैं. 

क्या है डिजिटल स्क्रीन मार्किंग (OSM) 

डिजिटल स्क्रीन मार्किंग आंसर शीट्स को डिजटली चेक करने का एक तरीका है. पहले जहां टीचर्स को कॉपी चेक करने के लिए बंडल दिए जाते थे, वहीं अब डिजिटल कॉपियां मिलेंगीं, जिन्हें टैबलेट या लैपटॉप पर चेक करना होगा. परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों को स्कैनर से स्कैन किया जाएगा और फिर टीचर्स को डिजटली उन्हें सौंपा जाएगा. टीचर्स डिजिटल पेन के जरिए मार्किंग करेंगे और इससे खुद ही मार्क्स काउंट हो जाएंगे. पहले टीचर को खुद उन्हें काउंट कर लिखना होता था. यानी मार्किंग में गलती की गुंजाइश कम हो जाएगी. 

क्या होगा फायदा?

  • किसी भी सब्जेक्ट में टोटल मार्क्स काउंट में गलती कम होगी. 
  • आंसर शीट के फटने, गीले होने या फिर खोने का कोई डर नहीं होगा.
  • रिजल्ट तैयार करने में वक्त कम लगेगा और तेजी से कॉपियां चेक हो पाएंगीं. 
  • कॉपियों को दोबारा क्रॉसचेक करना भी काफी आसान होगा. 
  • टीचर्स कॉपी चेक करने को बोझ की तरह नहीं लेंगे और गलत मार्किंग में कमी आएगी. 

डिजिटल स्क्रीन मार्किंग के लिए स्कूलों को निर्देश

बोर्ड परीक्षाओ में डिजिटल स्क्रीन मार्किंग को लेकर स्कूलों को भी सीबीएसई की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं. इसमें पब्लिक स्टैटिक आईपी से लैस कंप्यूटर लैब, 2 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड, ऐसे लैपटॉप और कंप्यूटर जिनमें कम से कम 4जीबी रैम हो और 1 जीबी खाली स्टोरेज हो. इसके अलावा कंप्यूटर में Adobe Reader मौजूद होना चाहिए.  

कब से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. परीक्षाओं को लेकर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगीं, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हो रही है. इस बार 10वीं के छात्रों को दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे वो अपने मार्क्स में सुधार ला सकते हैं. 

JEE Main रिजल्ट के बाद कैसे करें एडवांस्ड की तैयारी, ये होता है सिलेबस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com