विज्ञापन

WBBSE 10th Result 2026 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, नोट कर लें तारीख

West Bengal Madhyamik Result 2026: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं कक्षा का साल 2026 के रिज़ल्ट की तारीख अनाउंस कर दी है. बोर्ड के मुताबिक, रिजल्ट 8 मई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, यहां यहां देखें रिज़ल्ट कैसे चेक करें.

WBBSE 10th Result 2026 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, नोट कर लें तारीख
WBBSE Madhyamik Result 2026
IANS

WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का परिणाम घोषित होने का इंतजार पूरा होने जा रहा है. बोर्ड ने शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) के बोर्ड परीक्षा 2026 परिणामों की तारीखों  के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.  

बोर्ड ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन

डब्ल्यूबीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का परिणाम 8 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा . इसी के संबंध में डब्ल्यूबीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर लिखा कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यह घोषणा करते हुए प्रसन्न है कि माध्यमिक परीक्षा (सेकेंडरी परीक्षा), 2026 के परिणाम 8 मई, 2026 (शुक्रवार) को प्रकाशित किए जाएंगे.इसी के साथ ही बोर्ड ने छात्रों को बताया कि उन्हें रिजल्ट जारी होने से जुड़ी आगे की जानकारी समय रहते दी जाएगी.

रिजल्ट देखने का तरीका

बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि डब्ल्यूबीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम देखने और संबंधित निर्देशों के लिए बोर्ड के आधिकारिक संदेशों से ही संपर्क में रहें. इसके अलावा बोर्ड ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे किस तरह से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकेंगे.

फरवरी में हुई थी परीक्षा

बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड ने राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी से 12 फरवरी तक कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें अतिरिक्त 15 मिनट छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: AC Buying Tips: गर्मियों में AC खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान, बाद में नहीं रहेगी कोई चिंता

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WBBSE 10th Result 2026, West Bengal Madhyamik Result Date, WB Board Result News Hindi, Education News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com