WBBSE West Bengal 10th Madhyamik Result 2026 Direct Link LIVE Updates: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की तरफ से माध्यमिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सुबह ठीक 9:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया गया, इसमें बताया गया कि इस साल रिजल्ट कैसा रहा. हालांकि छात्रों के लिए सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर लिंक एक्टिव किया गया. अब छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. खास बात ये है कि स्कूलों को उसी दिन बोर्ड के कैंप ऑफिस से मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिल जाएंगे. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एनडीटीवी पर आकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा Digilocker पर भी रिजल्ट जारी होगा. इस लाइव ब्लॉग में आपको बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट मिलेगी.
NDTV पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- NDTV एजुकेशन की वेबसाइट https://ndtv.in/education पर जाएं.
- होमपेज पर Board Exams Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद "West Bengal Board Class 10 Exam Results 2026" वाले लिंक को चुनें.
- अपना रोल नंबर डालें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें.
- अपना रिजल्ट ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें.
क्यूआर कोड से चेक करें अपना रिजल्ट

WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: Latest Updates for West Bengal Class 10th Result Direct Download Link -
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के आधे घंटे बाद भी वेबसाइट ठप, ऐसे देखें मार्कशीट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हुए आधा घंटा हो चुका है, लेकिन अब तक वेबसाइट नहीं खुल रही है. ऐसे में छात्र https://ndtv.in/education/results पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
West Bengal Madhyamik Result LIVE: कब तक मिलेगी असली मार्कशीट?
ऑनलाइन डाउनलोड किया गया रिजल्ट प्रोविजनल होगा, ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूलों को आज ही दे दिए जाएंगे. इसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट स्कूल से ले सकते हैं.
West Bengal Madhyamik Result LIVE: पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा रिजल्ट
2025 में माध्यमिक परीक्षा का पास प्रतिशत 86.56% रहा था, वहीं इस बार इसमें थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बार का रिजल्ट 86.83 प्रतिशत रहा है.
www.wbbse.wb.gov.in पर नहीं दिख रहा है रिजल्ट
पश्चिम बंगाल के लाखों छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.wbbse.wb.gov.in पर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं. वेबसाइट रिजल्ट से ठीक पहले डाउन हो गई है.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: नहीं खुल रही है वेबसाइट, छात्र परेशान
रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो चुकी है, वेबसाइट फिलहाल नहीं खुल रही है.
West Bengal 10th Result 2026 LIVE: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो छात्र एनडीटीवी पर आकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें ndtv.in या फिर ndtv.com पर आकर बोर्ड पेज पर जाना होगा.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: 10:30 बजे कहां जारी होगा रिजल्ट?
पश्चिम बंगाल के छात्रों के लिए रिजल्ट का लिंक 10:30 बजे एक्टिव हो जाएगा. छात्र wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.
छात्र कितने बजे देख सकते हैं अपना रिजल्ट?
पश्चिम बंगाल माध्यमिक के छात्र ठीक 10:30 बजे से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यानी कुछ मिनट का इंतजार और करना होगा.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: कलिंगपोंग जिले ने मारी बाजी
कलिंगपोंग जिले ने पश्चिम बंगाल में टॉप किया है. यहां कुल 95.10 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इसके बाद मदनीपुर में 94.82 प्रतिशत और कोलकाता में 92.31 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है.
Madhyamik Result 2026 LIVE: टॉपर्स की लिस्ट
- 99.71 प्रतिशत पाने वाले छात्र ने टॉप किया है. अभिनव ने पहला स्थान प्राप्त किया है.
- दूसरा स्थान ज्योतोश मुखर्जी ने हासिल किया है.
- तीसरे स्थान पर अंकुन कुमार जाना 99.29 प्रतिशत नंबर के साथ रहीं.
Madhyamik Result 2026 LIVE: कैसा रहा राजधानी कोलकाता का रिजल्ट?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि राजधानी कोलकाता का रिजल्ट 92.31 प्रतिशत रहा.
Madhyamik Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में 86.83 प्रतिशत छात्र हुए पास
पश्चिम बंगाल माध्यमिक के ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो 86.83 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.
छात्रों को करना होगा थोड़ा इंतजार
पश्चिम बंगाल बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है, लेकिन छात्र सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
West Bengal Madhyamik Result LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट का हो रहा ऐलान
पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया जा रहा है. इसमें जानकारी दी जा रही है कि कितने छात्र पास हुए और इस बार का रिजल्ट कैसा रहा.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: रोल नंबर लेकर रहें तैयार, जारी होने वाला है रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी हो जाएगा. हालांकि छात्रों के लिए वेबसाइट पर रिजल्ट 10 बजे के बाद आएगा. ऐसे में छात्र रोल नंबर लेकर तैयार रहें.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में आप डिजीलॉकर पर आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
इंटरनेट की दिक्कत होने पर छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर WB10 टाइप करें और उसे 58888 पर भेज दें, इससे आपको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: एडमिट कार्ड तैयार रखें
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने पास रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) तैयार रखनी होगी, क्योंकि लॉगिन के लिए इन्हीं क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी.
WBBSE Madhyamik Result 2026 LIVE: कितने पासिंग मार्क्स जरूरी?
पश्चिम बंगाल में 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 34% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इससे कम नंबर आने पर छात्र को फेल माना जाएगा.
WBBSE Madhyamik Result 2026 QR Code: क्यूआर कोड से चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल के छात्र एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Madhyamik Result 2026 LIVE: छात्रों की कुल संख्या
इस साल माध्यमिक परीक्षा में लगभग 9.71 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें छात्राओं की संख्या (5.44 लाख) छात्रों (4.26 लाख) से ज्यादा रही.
Madhyamik Result 2026 LIVE: कहां देखें रिजल्ट?
छात्र अपना रिजल्ट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.
Madhyamik Result 2026 LIVE: ऑनलाइन लिंक कब होगा एक्टिव?
छात्र सुबह 10:15 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.