विज्ञापन

Vikram Sarabhai Space Quiz 2026: ISRO और स्पेस साइंस में रुचि है? कक्षा 6-12 के छात्रों के लिए सुनहरा मौका

NCERT ने इस पहल की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की है. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय, DIKSHA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भी शामिल हैं.

Vikram Sarabhai Space Quiz 2026: ISRO और स्पेस साइंस में रुचि है? कक्षा 6-12 के छात्रों के लिए सुनहरा मौका
NCERT ने इस पहल की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की है.

Vikram Sarabhai Space Quiz 2026  : स्पेस साइंस और भारत के स्पेस मिशनों में रुचि रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है. NCERT ने Vikram Sarabhai Space Quiz 2026 में भाग लेने के लिए छात्रों को आमंत्रित किया है. यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और उससे जुड़े विषयों पर आधारित होगी. इस क्विज में देशभर के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस प्रतियोगिता के लिए कैसे अप्लाई करें और सिलेक्शन का क्राइटेरिया क्या होगा. 

दो कैटेगरी में होगा आयोजन

स्टूडेंट्स को आयु और क्लास बेसिस पर दो कैटेगरी में बांटा गया है.

  1. जूनियर कैटेगरी: कक्षा 6 से 8
  2. सीनियर कैटेगरी: कक्षा 9 से 12

बता दें कैटेगरी में बांटने से अलग-अलग आयु वर्ग के छात्रों को समान स्तर पर कंपीटिशन करने का चांस मिलेगा.

पांच जोन में होगा सिलेक्शन

क्विज का आयोजन देशभर में पांच जोन में किया जाएगा. हर जोन से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सिलेक्शन किया जाएगा. खास बात यह है कि टॉप 30 जोनल विनर्ल को अहमदाबाo (Ahmedabad) में आयोजित National Space Day 2026 कार्यक्रम में शामिल होने का चांस मिलेगा.

ऐसे कर सकते हैं पार्टिसिपेट

NCERT ने बताया है कि छात्र DIKSHA प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस क्विज में भाग ले सकते हैं. जूनियर और सीनियर कैटेगरी के लिए अलग-अलग कोर्स अवलेवल कराए गए हैं. स्टूडेंट अपनी कैटेगरी के अनुसार रिलेटेड कोर्स में जाकर क्विज में हिस्सा ले सकते हैं.

क्विवज का क्या है मकसद

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है. ऐसे में यह क्विज नई पीढ़ी को विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है.

NCERT ने इस पहल की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की है. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय, DIKSHA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भी शामिल हैं.

बता दें कि NCERT की यह पहल 23 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले National Space Day से पहले आयोजित की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Success Story : UPSC में 3 बार मिली नाकामी, 0.66 नंबर से छूटा Prelims, लेकिन हार नहीं मानी...हासिल की AIR 3

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com