विज्ञापन

UPSSSC Lower PCS भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब 2516 पदों पर होगी भर्ती, बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख

आयोग ने लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में पदों की संख्या 2285 से बढ़ाकर 2516 कर दी है. नए पद जोड़ने के बाद आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून और सुधार की आखिरी तारीख 2 जुलाई कर दी गई है.

UPSSSC Lower PCS भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब 2516 पदों पर होगी भर्ती, बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख
नई जानकारी के मुताबिक उद्योग एवं एक्सपोर्ट बढ़ावा विभाग में सहायक प्रबंधक के 181 पद और पंचायतीराज विभाग में कर अधिकारी के 24 पद भर्ती में जोड़े गए हैं.

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज (Lower PCS) ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. आयोग ने कुल वैकेंसी की संख्या 2285 से बढ़ाकर 2516 कर दी है. अब इसमें 231 नए पद और जोड़ दिए गए हैं. इसके बाद कुल खाली पदों की संख्या बढ़कर 2516 हो गई है. सिर्फ वैकेंसी ही नहीं बढ़ी है, बल्कि फॉर्म भरने और जरूरी बदलाव करने की तारीखों में भी बदलाव किया गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ा अपडेट माना जा रहा है.

2285 से बढ़कर हुए 2516 पद

UPSSSC ने 30 मार्च को अलग-अलग विभागों में 2285 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. बाद में कुछ नए पद जोड़े गए, जिसके बाद कुल वैकेंसी बढ़कर 2516 हो गई है. इससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर पहले से ज्यादा हो गए हैं.

इन पदों को किया गया शामिल

नई जानकारी के मुताबिक उद्योग एवं एक्सपोर्ट बढ़ावा विभाग में सहायक प्रबंधक के 181 पद और पंचायतीराज विभाग में कर अधिकारी के 24 पद भर्ती में जोड़े गए हैं. इन नए पदों के शामिल होने के बाद कुल वैकेंसी में बड़ा इजाफा हुआ है. अब भर्ती 2516 पदों पर की जाएगी.

फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी

नई वैकेंसी जोड़ने के बाद UPSSSC ने फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून कर दी है. वहीं फीस एडजस्टमेंट और फॉर्म में बदलाव करने की आखिरी तारीख 2 जुलाई तय की गई है. इससे कैंडिडेट्स को फॉर्म पूरा करने और जरूरी अपडेट करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा.

पहले से फॉर्म भर चुके कैंडिडेट्स क्या करें

UPSSSC ने साफ किया है कि जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही अपना फॉर्म फाइनल सबमिट कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने या फिर से फीस जमा करने की जरूरत नहीं है. अगर कोई कैंडिडेट नए जोड़े गए पदों के लिए योग्य है, तो वह अपने पहले से भरे हुए फॉर्म में बदलाव कर सकता है. इसके लिए नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें- बैंक जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, SBI ने निकाली 1500 पदों पर वैकेंसी, 8 जुलाई लास्ट डेट

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026, UPSSSC Lower PCS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com