UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के एग्जाम में जिनिया अरोरा ने 6th रैंक हासिल की है. जिनिया अरोरा ने साल 2024 में भी UPSC CSE एग्जाम दिया था और उस दौरान उनकी रैंक 156 आई थी. जिनिया अरोरा को 156 रैंक के साथ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) मिली थी. लेकिन उनका लक्ष्य IFS था. ऐसे में उन्होंने फिर से एग्जाम दिया और साल 2025 में ऑल इंडिया रैंक 6 लाकर अपने सपने को पूर कर लिया. रैंक 156 से रैंक 6 तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. जिनिया अरोरा ने आंसर लिखने के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाया. करंट अफेयर्स और अन्य चीजों पर ओर बारीकी से ध्यान दिया.
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट करने वाली जिनिया अरोरा ने अपनी सफलता का मंत्र शेयर किया है. उन्होंने अपनी पढ़ाई की स्ट्रेटेजी को शेयर किया. जिनिया अरोरा के अनुसार UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान वो सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती थी. पढ़ाई के शेड्यूल का जिक्र करते हुए जिनिया अरोरा ने एक इंटरव्यू में बताया, मैं रोजाना कुल 8 घंटे पढ़ती थी. मैंने टाइम को स्लॉट में बांटा हुआ था. रात को 9 बजे से रात के 12 बजे तक लगातार पढ़ाई करती थी. दोस्तों के साथ मिलकर भी पढ़ाई करती थी. पॉडकास्ट भी सुनती थी जो मेरी पढ़ाई से जुड़े हुए होते थे.
एग्जाम के आखिरी दिनों कैसे की पढ़ाई
जिनिया ने एग्जाम की तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट पर भी काफी फोकस किया. जिनिया अरोरा के मुताबिक जब एग्जाम पास आते थे, तो वो ज्यादा समय पढ़ाई करती थी. एग्जाम से एक महीने पहले उनकी पढ़ाई का समय 11 से 12 घंटे तक पहुंच जाता था. जिनिया अरोरा ने कहा, अगर ध्यान लगाकर 7 से 8 घंटे पढ़ाई की जाए तो ये बहुत होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं