विज्ञापन

UPSC CSE Result में लॉ स्टूडेंट्स का दबदबा, ईशान ने टॉप-5 में बनाई जगह, इस बार 27 से ज्यादा वकीलों ने मारी बाजी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट में इस बार लॉ ग्रेजुएट्स का शानदार प्रदर्शन रहा है. ईशान भटनागर समेत कई कानून छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवाओं में जगह बनाई.

UPSC CSE Result में लॉ स्टूडेंट्स का दबदबा,  ईशान ने टॉप-5 में बनाई जगह, इस बार 27 से ज्यादा वकीलों ने मारी बाजी
कम से कम 27 लॉ ग्रेजुएट्स ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा पास की है.

UPSC Civil Service 2025 Result: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट में इस बार लॉ बैकग्राउंड वाले छात्रों का दबदबा देखने को मिला. नतीजे आने के बाद देश के कई बड़े लॉ कॉलेजों में जश्न का माहौल है. इस बार कानून की पढ़ाई कर चुके स्टूडेंट्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. जानकारी के मुताबिक कम से कम 27 लॉ ग्रेजुएट्स ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा पास की है और कई ने टॉप रैंक्स भी हासिल की हैं. इन छात्रों ने अलग-अलग लॉ यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की और अब देश की प्रशासनिक सेवाओं में जाने की तैयारी कर रहे हैं. सबसे खास बात ये रही कि कई छात्रों ने टॉप 100 में जगह बनाई है. आइए जानते हैं कौन-कौन से 27 लॉ ग्रेजुएट्स इस बार अफसर बनने जा रहे हैं.

NLU दिल्ली के ईशान भटनागर टॉप-5 रैंक में

लॉ बैकग्राउंड वाले अफसर बनने वाले स्टूडेंट्स में पहला नाम नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से 2023 में ग्रेजुएट हुए ईशान भटनागर का है, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की. इतनी हाई रैंक लाकर उन्होंने न सिर्फ अपने कॉलेज बल्कि पूरे लॉ स्टूडेंट को गर्व का मौका दिया है. ईशान भटनागर का सफर इंस्पायरिंग रहा है. जन्म लखनऊ, परवरिश भोपाल में हुई. पढ़ाई डीपीएस भोपाल और एनएलयू दिल्ली से बीए एलएलबी ऑनर्स. पहले सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 276 मिली, IRS मिला, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स की  ट्रेनिंग भी ली.फिर भी उन्होंने तैयारी जारी रखी और अगली कोशिश में ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल कर ली.

UPSC 2025 में टॉप रैंक पाने वाले लॉ ग्रेजुएट्स

  • रूपल जायसवाल (सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे)- रैंक 43
  • प्रतीक मुद्गल (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी)- रैंक 54
  • देवांश गुप्ता (सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे) रैंक 77
  • मानसी गुप्ता (NLSIU बैंगलोर- रैंक 78
  • श्रुति ओला (इलाहाबाद यूनिवर्सिटी) रैंक 78

इन लॉ स्टूडेंट्स का भी रहा जलवा

  • ऋषभ यादव (डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ)- रैंक 132
  • अनिंद्य पांडे (इलाहाबाद यूनिवर्सिटी)- रैंक 158
  • अक्षत बल्दवा (NLSIU, बेंगलुरु)- रैंक 173
  • पार्वती सुरेश (NLSIU)- रैंक 218
  • अनिकेत पटेल (गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी)- रैंक 266
  • वनज विद्यान (RMLNLU)- रैंक 278
  • कीर्ति (कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली)- रैंक 304
  • चिन्मई पी (GNLU)- रैंक 310
  • श्रेया झा (गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी)- रैंक 357
  • आयुषी उपाध्याय(एनएलयू दिल्ली)- रैंक 361
  • युक्ति चौहान (डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर)- रैंक 530
  • प्रवीण यादव(RMLNLU)- रैंक 582
  • साइस्ता परविन (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा)- रैंक 614
  • आदित्य धीमान (नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल)- रैंक 753

वकीलों की पहली पसंद क्यों बन रहा UPSC

1. लॉ स्टूडेंट्स पहले से ही देश के कानूनों और संविधान को गहराई से पढ़ते हैं, जो UPSC के सिलेबस का बड़ा हिस्सा है.

2. वकीलों को अपनी बात तर्कों के साथ रखने की आदत होती है, जो मेन्स (Mains) परीक्षा में बहुत काम आती है.

3. देश-दुनिया में क्या चल रहा है, इस पर उनकी पैनी नजर होती है.

ये भी पढ़ें-  क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी के मामा ने बताया कैसे क्रैक किया UPSC एग्जाम, आपके काम भी आएंगे ये टिप्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com