School Holiday March 2026: मार्च का महीना शुरू हो गया है और इस महीने कई सारे त्योहार आ रहे हैं. जिसके कारण कई दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं. मार्च में होली से लेकर गुड़ी पड़वा जैसे प्रमुख त्योहार हैं. इन त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टी रहती है. मार्च में कब-कब स्कूल बंद रहने वाले हैं. इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है. शुरुआत की जाए होली से तो, इस साल होली 4 मार्च को आ रही है. यानी 4 मार्च को देशभर के स्कूल बंद रहने वाले हैं.
कई राज्यों में होली की छुट्टियां 4 मार्च से पहले ही शुरू हो गई हैं. यूपी में 2 मार्च से लेकर 4 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे. बिहार के कई जिलों में दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं दिल्ली में 4 मार्च को स्कूल बंद रहने वाले हैं.
19 मार्च को गुड़ी पड़वा है और साथ ही चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं. गुड़ी पड़वा त्याहोर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान स्कूलों को बंद रखा जाता है. 19 मार्च को महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत के चलते अवकाश रहेगा.
ईद के मौके पर स्कूल रहेंगे बंद
ईद संभावित 21 मार्च को आएगी. ऐसे में 21 मार्च को भी स्कूल बंद रहेंगे. वहीं राम नवमी का पर्व इस बार 26 मार्च को आ रहा है. इस पर्व के दौरान भी कई राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं. इसके बाद 31 मार्च को महावीर जयंती है. कई राज्यों में महावीर जयंती केमौके पर स्कूल-काॅलेज बंद रखे जाते हैं.
स्कूल के कैलेंडर के अनुसार कुछ त्योहारों की तारीख अलग हो सकती है. इसलिए स्टूडेंट्स और पैरेंट्स अपने स्कूल के कैलेंडर को ही फॉलो करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं