विज्ञापन

UP School Summer Vacation: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भीषण गर्मी (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले स्कूलों और मान्यता प्राप्त संस्थानों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. राज्य के स्कूल पहले 16 जून को खुलने जा रहे थे. लेकिन अब तारीख को आगे बढ़ा दिया है.

UP School Summer Vacation: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल
यूपी में अब 20 मई से 24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है और बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आनेवाले स्कूलों और मान्यता प्राप्त संस्थानों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अब सीधा 25 जून को खुलेंगे. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसको लेकर एक आदेश मंगलवार को जारी किया है. आदेश के अनुसार, अब हर साल गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 24 जून तक होंगी और नियमित क्लासें 25 जून से शुरू होंगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को स्कूल खुले थे, लेकिन नए आदेशों के साथ इन्हें बढ़ा दिया गया है. अब ये 25 जून को फिर से खुलेंगे. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है.

सरकार ने राज्य भर में बढ़ते तापमान के बीच बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है. अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से पूरे यूपी में एकेडमिक कैलेंडर में समानता आएगी और भीषण गर्मी के दौरान स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन को बार-बार छुट्टियां बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

आदेश में राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया. जिसके तहत हर एकेडमिक सेशन के दौरान कम से कम 220 वर्किंग डे और रेगुलर टीचिंग एक्टिविटी सुनिश्चित की जानी हैं.

21 जून के दिन बच्चों को आना होगा स्कूल

जारी आदेश के अनुसार, नए एकेडमिक सेशन की तैयारियों को पूरा करने के लिए टीचर, शिक्षा मित्र, इंस्ट्रक्टर और नॉन-टीचिंग स्टाफ को 22 जून से 24 जून तक स्कूल में रिपोर्ट करना होगा. वहीं इंटरनेशनल योगा डे मनाने के लिए 21 जून को स्कूलों में टीचर और स्टूडेंट के साथ मिलकर योग सेशन में हिस्सा लेना होगा.

बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें

अधिकारियों ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) को सलाह दी गई है कि वे कोई भी लोकल छुट्टी घोषित करने से पहले इन कानूनी ज़रूरतों को ध्यान में रखें. सरकार ने स्कूलों को बिना रुकावट बिजली, पीने का पानी और दूसरी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. इसके अलावा मिड-डे मील प्रोग्राम की व्यवस्था, टेक्स्टबुक का वितरण, स्कूल मैनेजमेंट कमिटी की मीटिंग, बाल वाटिका क्लास की तैयारी, स्कूल परिसर, किचन और टॉयलेट की सफ़ाई और खेल के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें- School Holiday Update: स्कूल-कॉलेज खुलते ही Students की मौज, जून के अंत में मिल सकता है 3 दिन का Long Weekend!

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP School Band Hai Ki Khula, UP School Summer Vacation 2026, UP School Reopen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com