विज्ञापन

यूपी के किन छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाती है सरकार? ऐसे होता है आवेदन

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ओबीसी, जनरल, माइनॉरिटी के लिए सालाना आय की लिमिट 2 लाख रुपये और एससी/एसटी के लिए यह लिमिट 2.5 लाख रुपये रखी गई है.

यूपी के किन छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाती है सरकार? ऐसे होता है आवेदन
अगर आप यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

UP Sholorship elegibility : उत्तर प्रदेश सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रही है. यूपी स्कॉलरशिप 2025-2026 योजना के तहत सरकार राज्य के गरीब बच्चों के शिक्षा में आगे बढ़ने के खूब अवसर दे रही है. यूपी सरकार की इस योजना का उद्देश्य शिक्षा में आने वाली आर्थिक बाधाओं को कम करने के साथ-साथ राज्य में सभी वर्गों को समान अवसर देना है. इस योजना के तहत नौवीं कक्षा से स्नातक तक राज्य सरकार ऐसे बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च खुद उठा रही है. इस योजना (स्कॉलरशिप 2025-2026) के तहत सरकार डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए छात्रों के अकाउंट में सहायता राशि पहुंचा रही है. चलिए जानते हैं कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में कितने नंबर लाने होते हैं? जानें किसे मिलता है इंटरव्यू देने का मौका

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 पात्रता शर्तें - UP Scholarship 2025-26 Eligibility Criteria

  • इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ उत्तर प्रदेश के निवासी छात्र ही योग्य हैं. अन्य राज्य के छात्र इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं.
  • यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए किसी भी जाति और समुदाय के छात्र-छात्राएं जरूरी शर्तों के साथ इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों का एजुकेशन स्तर और सालाना फैमिली इनकम चेक जाएगी. इसलिए ध्यान रहें कोई भी जानकारी गलत नहीं होनी चाहिए.
  • इस योजना के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को स्कूल को अपना रेगुलर स्टडी प्लान भी देना होगा, जिसका मतलब है कि डिस्टेंस एजुकेशन वाले इस योजना के पात्र नहीं होंगे.

UP Scholarship 2025-26 Eligibility Criteria- सालाना आय की शर्तें

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ओबीसी, जनरल, माइनॉरिटी के लिए सालाना आय की लिमिट 2 लाख रुपये और एससी/एसटी के लिए यह लिमिट 2.5 लाख रुपये रखी गई है.

UP Scholarship 2025-26 Eligibility Criteria- कब तक करना है अप्लाई ?

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए जितना जल्दी हो सके अप्लाई कर दें, क्योंकि इस योजना को आए आधा साल हो चुका है. 6 जुलाई 2025 को लागू हुई ये योजना 6 जुलाई 2026 तक के लिए हैं. अगर आप इस योजना की पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो अप्लाई करने में देर ना करें
 

UP Scholarship 2025-26 Eligibility Criteria- कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

अगर आप यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक अकाउंट से लिंक आधार कार्ड, पासबुक का पहला पेज, स्कूल या कॉलेज की स्लिप, पिछली कक्षा की रिपोर्ट कार्ड, पासपोर्ट फोटो, आय और जाति प्रमाणपत्र देना होगा. पूरा वेरिफिकेशन होने के बाद छात्रों के अकाउंट पर में स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com