UP Deled Result 2026: उत्तर प्रदेश डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज की तरफ से पहले और तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इस साल के रिजल्ट में काफी बड़ा उलटफेर नजर आया है, जिसमें पहले सेमेस्टर में 50 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार फेल हो गए. आइए जानते हैं कि कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और किस सेमेस्टर में कितने लोग पास हुए.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाएं
- होमपेज पर 'UP DElEd 1st/3rd Semester Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- इसे यहीं से डाउनलोड कर सकत हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें
पहले सेमेस्टर का रिजल्ट रहा खराब
यूपी डीएलएड एग्जाम 2024 के पहले सेमेस्टर का रिजल्ट कुछ ठीक नहीं रहा. पहले सेमेस्टर में करीब 57% छात्र फेल हुए हैं, यानी सिर्फ 43% ही पास हो पाए. पहले सेमेस्टर (2024 बैच) में कुल 1,84,576 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 78,125 छात्र ही पास हो पाए . वहीं तीसरा सेमेस्टर (2023 बैच) का रिजल्ट ठीक रहा. इसमें पासिंग पर्सेंटेज 77% रहा. परीक्षा देने वाले 1,42,973 छात्रों में से 1,10,264 छात्र पास हुए.
क्यों होती है डीएलएड परीक्षा?
डीएलएड उत्तर प्रदेश में होने वाला दो साल का डिप्लोमा कोर्स है. राज्य में प्राइमरी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवा इस कोर्स में एडमिशन लेते हैं और डीएलएड पूरा करने के बाद वो नियुक्ति के लिए योग्य हो जाते हैं. इसमें पास होने वाले उम्मीदवार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो रिजल्ट चेक करने के बाद अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर जरूर रख लें. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं