Withheld Result Reasons : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है. जहां लाखों छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी होंगे जिनका रिजल्ट स्क्रीन पर 'Withheld' या 'अधूरा' दिखाई दे सकता है. तो चलिए जानते हैं ऐसा कब होता है...
UP Board 10th Result 2026 Direct Link
UP Board 12th Result 2026 Direct Link
1. नकल या 'अनुचित साधन' का मामलाबोर्ड ने इस बार सख्ती बरती है. अगर कोई छात्र परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया है या उसने अपनी आंसरशीट में पैसे रखे हैं, तो उसका रिजल्ट 'Withheld' श्रेणी में डाल दिया जाएगा. ऐसे मामलों में बोर्ड की जांच समिति के फैसले के बाद ही परिणाम जारी करता है.
2. प्रैक्टिकल परीक्षा से दूरीयूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा में भी पास होना अनिवार्य है. अगर आप प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहे हैं, तो आपका फाइनल रिजल्ट तैयार नहीं होगा.
3. दस्तावेजों की अधूरी फाइलअक्सर स्कूल स्तर पर छात्रों की पिछली कक्षा की मार्कशीट या अन्य अनिवार्य दस्तावेज बोर्ड को नहीं भेजे जाते. इस तकनीकी खामी के कारण भी रिजल्ट रुक जाता है.
4. रिकॉर्ड में गंभीर त्रुटिनाम, पिता का नाम या जन्मतिथि में सुधार के लिए भेजे गए आवेदनों के कारण भी कुछ छात्रों का डेटा अपडेट होने तक रिजल्ट 'होल्ड' पर रखा जा सकता है.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं. अगर आपका रिजल्ट 'Withheld' है.
यह भी पढ़ें- UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो घबराएं नहीं, QR कोड से सीधे खुलेगा रिजल्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं