विज्ञापन

UP Board Result 2026: क्या फेल हो जाएंगे 34 हजार छात्र? जानें 10वीं-12वीं रिजल्ट की पक्की डेट!

UPMSP Class 12th Fail Alert : यूपी बोर्ड 12वीं के 34,637 छात्रों का रिजल्ट प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड न होने के कारण अटक सकता है. बोर्ड ने स्कूलों को 6-7 अप्रैल का लास्ट डेट दिया है. वहीं, कॉपियों का इवैल्यूशन 4 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद है.

UP Board Result 2026: क्या फेल हो जाएंगे 34 हजार छात्र? जानें 10वीं-12वीं रिजल्ट की पक्की डेट!
अगर आप रिजल्ट की राह देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कॉपियों को चेक करने (Evaluation) का काम जोरों पर है.

UP Board 10th-12th Result 2026 Update: उत्तर प्रदेश के 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. जहां एक तरफ रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ इंटरमीडिएट (12वीं) के 34,637 छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि एक छोटी सी लापरवाही इन हजारों छात्रों का पूरा साल बर्बाद कर सकती है.

UP Board 10th-12th Result 2026 Update: 34 हजार छात्रों पर 'फेल' होने का खतरा, ये है बड़ी वजह

यूपी बोर्ड (UPMSP) ने अपनी ऑफिशियल रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया है. प्रदेश के 652 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम तो ले लिए, लेकिन उनके नंबर (Marks) अभी तक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं.

UP Board 10th-12th Result 2026 Update: बोर्ड की चेतावनी

अगर ये मार्क्स समय रहते अपलोड नहीं हुए, तो इन 34,637 छात्रों को प्रैक्टिकल में एब्सेंट मानकर फेल घोषित कर दिया जाएगा.

UP Board 10th-12th Result 2026 Update: जिम्मेदारी किसकी?

बोर्ड ने सख्त लहजे में कहा है कि इसके लिए रिलेटेड स्कूलों के प्रिंसिपल और जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) पूरी तरह जिम्मेदार होंगे. 

UP Board 10th-12th Result 2026 Update:  6 और 7 अप्रैल छात्रों के पास 'लाइफलाइन'

छात्रों के भविष्य को देखते हुए बोर्ड दोबारा से वेबसाइट upmsp.edu.in को 6 और 7 अप्रैल 2026 के लिए खोल रहा है. स्कूलों के पास यह आखिरी मौका है कि वे बचे हुए छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ा दें.

UP Board 10th-12th Result 2026 Update: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? 

अगर आप रिजल्ट की राह देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कॉपियों को चेक करने (Evaluation) का काम जोरों पर है:

मूल्यांकन की नई तारीख

कॉपियां चेक करने की डेडलाइन 1 अप्रैल से बढ़ाकर अब 4 अप्रैल 2026 कर दी गई है.

डाटा प्रोसेसिंग

5 अप्रैल तक सभी चेक हो चुकी कॉपियों का डाटा रीजनल ऑफिस भेज दिया जाएगा.

UP Board 10th-12th Result 2026 Update:  रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 

यूपी बोर्ड का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि कॉपियां चेक होने के 2-3 हफ्ते के भीतर रिजल्ट जारी हो जाता है. सूत्रों की मानें तो 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी नतीजों का ऐलान हो सकता है.

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें और केवल upmsp.edu.in या upresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें- Gujarat RTE Admission 2026: अब प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ेगा आपका बच्चा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से भरें Form

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com