विज्ञापन

UP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से तुरंत देखें रिजल्ट

UP Board Class 10, 12 Result 2026: रिजल्ट जारी होने वाला है, लेकिन भारी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप UMANG, DigiLocker, SMS और IVRS जैसे 5 आसान तरीकों से बिना रुकावट अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं.

UP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से तुरंत देखें रिजल्ट
UPMSP UP Board Result 2026: जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है. वो कॉल के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं.

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला. बस कुछ ही घंटों में रिजल्ट जारी होगा. इस साल करीब 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, इसलिए हमेशा की तरह भारी ट्रैफिक के चलते आधिकारिक वेबसाइट पर स्लो डाउन या क्रैश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप कुछ आसान और भरोसेमंद तरीकों की मदद से बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और समय भी बचा सकते हैं. यहां हम आपको रिजल्ट देखने के 5 आसान तरीके बता रहे हैं.

UP Board 10th Result Link

UP Board 12th Result Link

तरीका 1: ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट

सबसे पहले यूपी बोर्ड का रिजल्ट उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होता है.

• वेबसाइट खोलें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

• अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.

• सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

तरीका 2: UMANG ऐप से रिजल्ट

UMANG ऐप एक आसान और भरोसेमंद विकल्प है.

• अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें.

• मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.

• सर्च बॉक्स में UP Board लिखें.

• अपनी डिटेल्स डालकर सबमिट करें.

इसके बाद आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा. जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

तरीका 3: DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड

DigiLocker पर आपको डिजिटल मार्कशीट मिलती है, जो पूरी तरह वैध होती है.

• पहले से DigiLocker पर अकाउंट बना लें.

• रिजल्ट जारी होते ही लॉगिन करें.

• अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.

ये दस्तावेज आगे एडमिशन और अन्य कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

तरीका 4: SMS से चेक करें रिजल्ट

अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है. तो SMS एक अच्छा ऑप्शन है.

• अपने फोन से तय फॉर्मेट में मैसेज भेजें.

• कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा.

ये तरीका बहुत आसान और तेज है.

तरीका 5: IVRS कॉल से रिजल्ट

जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है. वो कॉल के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं.

• दिए गए नंबर पर कॉल करें.

• अपनी डिटेल्स डालें या बताएं.

• कुछ ही सेकंड में आपको रिजल्ट सुनाया जाएगा.

इन तरीकों के अलावा एक और भी तरीका है. जिससे आप अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं. ये तरीका है एनडीटीवी की वेबसाइट. यहां भी आपकी सहूलियत के लिए रिजल्ट चैक करने की व्यवस्था की गई है. 

NDTV वेबसाइट से भी देखें रिजल्ट

• www.ndtv.in पर जाएं.

• होमपेज पर Board Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

• UP Board 10th/12th Result 2026 चुनें.

• अपनी जानकारी भरकर सबमिट करें.

इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो घबराएं नहीं, QR कोड से सीधे खुलेगा रिजल्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com