विज्ञापन

AIIMS से CMC तक, मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश के सबसे शानदार कॉलेज, जहां से निकलते हैं बड़े डॉक्टर और रिसर्चर

Top Medical Colleges In India. AIIMS, CMC, JIPMER और PGIMER जैसे मेडिकल कॉलेज देश के लाखों छात्रों का सपना माने जाते हैं. जानिए भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की खासियत और क्यों यहां पढ़ने की चाह रखते हैं छात्र.

AIIMS से CMC तक, मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश के सबसे शानदार कॉलेज, जहां से निकलते हैं बड़े डॉक्टर और रिसर्चर
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज देश के सबसे मशहूर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है. यहां भारत के अलावा विदेशों से भी छात्र पढ़ने आते हैं.

Top 10 Medical Colleges In India: भारत में मेडिकल की पढ़ाई करना और एक बेहतरीन डॉक्टर बनना लाखों युवाओं का सपना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पढ़ाई, रिसर्च और सुविधाओं के मामले में देश के सबसे अच्छे संस्थान कौन से हैं? इस सवाल का सटीक जवाब सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की लेटेस्ट NIRF (National Institutional Ranking Framework) रिपोर्ट से मिलता है. अगर आप भी मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपको देश के इन टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट और उनकी खासियत जरूर देखनी चाहिए.

AIIMS,नई दिल्ली

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) देश का सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान माना जाता है. बेहतरीन रिसर्च, अनुभवी फैकल्टी और एडवांस मेडिकल सुविधाओं की वजह से यह लगातार टॉप पर बना हुआ है.

PGIMER, चंडीगढ़

पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) मेडिकल रिसर्च और पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई के लिए देशभर में मशहूर है. यहां इलाज और रिसर्च दोनों को काफी मजबूत माना जाता है.

CMC, वेल्लोर

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) वेल्लोर भारत के सबसे सम्मानित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है. यह कॉलेज शानदार क्लिनिकल ट्रेनिंग और कम खर्च में बेहतर इलाज के लिए जाना जाता है.

JIPMER, पुडुचेरी

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) केंद्र सरकार के तहत आने वाला बड़ा मेडिकल संस्थान है. यहां छात्रों को पढ़ाई के साथ बेहतरीन प्रैक्टिकल एक्सपोजर मिलता है.

SGPGIMS, लखनऊ

संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सुपर-स्पेशियलिटी इलाज और एडवांस रिसर्च के लिए जाना जाता है. उत्तर भारत के बड़े मेडिकल संस्थानों में इसकी गिनती होती है.

IMS-BHU,वाराणसी

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लंबे समय से मेडिकल एजुकेशन का बड़ा केंद्र रहा है. यहां आधुनिक चिकित्सा के साथ रिसर्च पर भी काफी काम होता है.

NIMHANS, बेंगलुरु

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा संस्थान माना जाता है. दिमाग और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों पर यहां बड़े स्तर पर रिसर्च होती है.

KGMU, लखनऊ

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित मेडिकल कॉलेजों में शामिल है. 100 साल से ज्यादा पुराने इस संस्थान से देश के कई बड़े डॉक्टर निकल चुके हैं.

अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

अमृता विश्व विद्यापीठम ने पिछले कुछ सालों में मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के क्षेत्र में तेजी से पहचान बनाई है. आधुनिक लैब्स और इंफ्रास्ट्रक्चर इसकी बड़ी खासियत माने जाते हैं.

कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल

कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज देश के सबसे मशहूर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है. यहां भारत के अलावा विदेशों से भी छात्र पढ़ने आते हैं.

यह भी पढ़ें- कोटा की चकाचौंध के बीच छोटे शहरों के बड़े सपनों का कोचिंग हब बन रहा सीकर, माहौल भी अलग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com