विज्ञापन

Low Cost High Salary Courses: कम खर्च में लाखों की कमाई! भारत के ये 10 कोर्सेज दिलाएंगे मनचाहा पैकेज

कम बजट में हाई-सैलरी करियर की तलाश? जानिए भारत के ऐसे 10 सर्टिफिकेशन और स्किल बेस्ड कोर्सेज के बारे में जिनकी फीस बहुत कम है लेकिन पूरा करते ही शानदार वेतन वाली नौकरियां मिलती हैं.

Low Cost High Salary Courses: कम खर्च में लाखों की कमाई! भारत के ये 10 कोर्सेज दिलाएंगे मनचाहा पैकेज
भाषा पर अच्छी पकड़ रखने वाले युवाओं के लिए यह पूरी तरह से स्किल-बेस्ड और जीरो-इन्वेस्टमेंट करियर है.

आज के दौर में जब हायर एजुकेशन और बड़ी डिग्रियों -जैसे बीटेक या एमबीए की फीस आसमान छू रही है, जिसका खर्च हर परिवार के लिए उठा पाना मुश्किस है. लेकिन अच्छी बात यह है कि करियर की सफलता अब केवल महंगी डिग्रियों की मोहताज नहीं है. अगर आपके पास सही और मॉडर्न स्किल्स हैं, तो आप बहुत कम खर्च में भी लाखों रुपये का पैकेज हासिल कर सकते हैं.आइए आपको बताते हैं भारत के ऐसे 10 कोर्सेज के बारे में, जिनकी फीस बेहद कम है, लेकिन आज के जॉब मार्केट में इनकी मांग और इनसे होने वाली कमाई सबसे ज्यादा है.

डिजिटल मार्केटिंग

आज हर छोटा-बड़ा बिजनेस ऑनलाइन हो रहा है. सोशल मीडिया मैनेजमेंट और एसईओ (SEO) सीखने का यह कोर्स 5,000 से 15,000 के भीतर पूरा हो जाता है. शुरुआत में ही 25,000 से 40,000 प्रति माह तक की नौकरी मिल सकती है.

डेटा एनालिटिक्स 

गूगल और आईबीएम जैसे प्लेटफॉर्म्स से यह कोर्स 3,000 से 10,000 के बेहद कम बजट में ऑनलाइन किया जा सकता है. फ्रेशर्स को भी आसानी से 5-8 लाख सालाना का पैकेज मिल जाता है.

यूआई/यूएक्स डिजाइनिंग 

वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स को सुंदर और यूजर-फ्रेंडली बनाने की कला को ही UI/UX कहते हैं. बिना किसी कोडिंग नॉलेज के किए जाने वाले इस कोर्स की फीस 10,000 से 25,000 के बीच है, लेकिन अनुभवी होने पर कमाई करोड़ों तक जा सकती है.

वेब डेवलपमेंट / कोडिंग 

जावास्क्रिप्ट, HTML और CSS जैसी कोडिंग भाषाएं सीखकर फुल-स्टैक डेवलपर बनना आज सबसे आकर्षक करियर है. सरकारी प्लेटफॉर्म स्वयम (Swayam) और यूट्यूब पर भी यह पूरी तरह फ्री में है.

विदेशी भाषाएं

जर्मन, जापानी, फ्रेंच या मंदारिन जैसी विदेशी भाषाएं सीखकर ट्रांसलेटर या इंटरप्रेटर के रूप में करियर संवारा जा सकता है. सरकारी यूनिवर्सिटीज से ये कोर्स बहुत कम खर्च में हो जाते हैं और एमएनसी (MNCs) कंपनियां इन प्रोफेशनल्स को हाथों-हाथ लेती हैं.

ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग 

यूट्यूब, इंस्टाग्राम और डिजिटल मीडिया के युग में वीडियो एडिटर्स और डिजाइनर्स की भारी मांग है. इस क्रिएटिव काम को सीखने के लिए केवल एक अच्छे कंप्यूटर और इंटरनेट की जरूरत है, जिसमें शुरुआती फीस नाममात्र की होती है.

क्लाउड कम्प्यूटिंग 

अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के बेसिक क्लाउड सर्टिफिकेशन बहुत सस्ते (लगभग 10,000-15,000) होते हैं. यह आईटी इंडस्ट्री में एंट्री करने और हाई-सैलरी पाने का सबसे शॉर्टकट रास्ता है.

कंटेंट राइटिंग और कॉपीराइटिंग

पैन इंडिया स्तर पर कंटेंट क्रिएटर्स और ब्रांड्स को अच्छे लेखकों की जरूरत है. भाषा पर अच्छी पकड़ रखने वाले युवाओं के लिए यह पूरी तरह से स्किल-बेस्ड और जीरो-इन्वेस्टमेंट करियर है.

योगा और फिटनेस ट्रेनर 

वेलनेस इंडस्ट्री में तेजी से उछाल आया है. सरकारी संस्थानों जैसे मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से न्यूनतम फीस में सर्टिफिकेट पाकर फ्रीलांस योगा ट्रेनर के रूप में मोटी कमाई की जा सकती है.

साइबर सिक्योरिटी

ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग से बचने के लिए कंपनियों को एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है. एथिकल हैकिंग और बेसिक नेटवर्क सिक्योरिटी के कोर्सेज सरकारी इंस्टीट्यूट्स के जरिए बहुत कम बजट में सीखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UGC NET फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर में आ रही है दिक्कत? NTA ने बताए ठीक करने के 7 आसान स्टेप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com