Summer Vacation Learning Ideas: कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे खूब मौज-मस्ती करते हैं. हालांकि अगर गर्मी की छुट्टियों का सही से इस्तेमाल किया जाए तो बच्चों को एग्जाम में इसका फायदा मिलेगा. आज हम आपको कुछ ऐसी ही खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपके बच्चों की गर्मी की छुट्टियां मजे में गुजरेगी, साथ ही पढ़ाई करने में उनका मन भी लगा रहेगा. तो आइए जानते हैं, गर्मी की छुट्टियों का सही से इस्तेमाल कैसे किया जाए.
गर्मियों की छुट्टियां का करें सही इस्तेमाल-
बच्चों में नोट्स बनाने की आदत डालें
गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे जो कुछ पढ़ते हैं, अक्सर भूल जाते हैं, ऐसे में आप बच्चों में पढ़ते समय नोट्स बनाने की आदत डालें. ऐसे करने से बच्चों को चीजें अच्छे से याद रहती हैं और एग्जाम के समय नोट्स से काफी मदद मिलती है. नोट्स रिवीज़न में बहुत काम आते हैं.
यूट्यूब की मदद लें
यूट्यूब पर कई सारे ऐसे चैनल हैं, जो कि मजे-मजे चीजों को सीखा देते हैं. अगर बच्चों को पढ़ाई के समय कोई चीज समझ नहीं आ रही है तो आप पढ़ाई से जुड़े चैनल्स की मदद ले सकते हैं. ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स की मदद से बच्चे आसानी से चीजें समझ जाएंगे.
लिखने की प्रैक्टिस बनाएं
गर्मी की छुट्टियों का इस्तेमाल सही करें. अगर आपके बच्चे धीरे लिखते हैं या साफ नहीं लिखते हैं, तो उनको अधिक प्रैक्टिस करवाएं. छुट्टियों में लिखने की प्रैक्टिस करने से इसका फायदा सीधा एग्जाम में मिलेगा. स्पीड और हैंडराइटिंग दोनों सुधर होगा
इसके अलावा बच्चे जिन विषयों में कमजोर हैं उनपर ज्यादा फोकस करें. कठिन चैप्टर्स पर अधिक फोकस करें, साथ ही बच्चों को 'स्टडी रूटीन' सेट करें. ताकि एग्जाम के समय में रूटीन से बच्चे पढ़ाई कर सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं