विज्ञापन

स्‍टॉक मार्केट से पैसा कमाने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?

Stock Market Career: आज के समय में स्टॉक मार्केट केवल निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतरीन करियर विकल्प है. यही वजह है कि अब युवाओं के बीच भी स्‍टॉक मार्केट को लेकर खूब चर्चा होती है और वे मार्केट में इन्‍वेस्‍ट भी करते हैं. पर अक्‍सर उनके मन में सवाल होता है कि स्टॉक मार्केट से पैसा कमाने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है? 

स्‍टॉक मार्केट से पैसा कमाने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?

Stock Market Career: आज के समय में स्टॉक मार्केट केवल निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतरीन करियर विकल्प है. यही वजह है कि अब युवाओं के बीच भी स्‍टॉक मार्केट को लेकर खूब चर्चा होती है और वे मार्केट में इन्‍वेस्‍ट भी करते हैं. पर अक्‍सर उनके मन में सवाल होता है कि स्टॉक मार्केट से पैसा कमाने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है? 

स्टॉक मार्केट का काम करने के लिए विशेष डिग्री जरूरी है?

स्टॉक मार्केट में निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए किसी विशेष डिग्री की अनिवार्यता नहीं होती है. कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी विषय से पढ़ाई कर चुका हो, सही जानकारी और अभ्यास के साथ निवेश कर सकता है. हालांकि, अगर आप इसे करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं, तो कॉमर्स, फाइनेंस या इकोनॉमिक्स की पढ़ाई मददगार साबित होती है. 

कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

स्टॉक मार्केट को गहराई से समझने के लिए ये कोर्स कर सकते हैं- 

  • B.Com (बैचलर ऑफ कॉमर्स) – इस कोर्स के बाद आपको अकाउंटिंग, फाइनेंस और बिजनेस की समझ हो जाएगी. 
  • BBA (Finance) – इसे करने से वित्तीय प्रबंधन और निवेश की बुनियादी जानकारी मिल जाती है. 
  • MBA (Finance) – इस मास्‍टर डिग्री से निवेश, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट फाइनेंस में विशेषज्ञता मिलती है. 
  • Chartered Financial Analyst (CFA) – इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित निवेश और फाइनेंस कोर्स में से एक माना जाता है. 
  • NCFM (NSE Academy Certification) – ट्रेडिंग, डेरिवेटिव्स और तकनीकी विश्लेषण सीखने के लिए इसे लोकप्रिय कोर्स माना जाता है. 

New Age Careers: Gen Z के जमाने के 7 करियर, जम गए तो होती है लाखों में कमाई

स्टॉक मार्केट में सफलता के लिए कौन से स्किल्स जरूरी हैं?

  • फंडामेंटल एनालिसिस की समझ
  • टेक्निकल एनालिसिस सीखना
  • चार्ट और कैंडलस्टिक पैटर्न पढ़ना
  • रिस्क मैनेजमेंट
  • कंपनी के वित्तीय नतीजों को समझने की क्षमता
  • आर्थिक और वैश्विक खबरों पर नजर रखना

क्या बिना पढ़ाई के स्टॉक मार्केट से पैसा कमाया जा सकता है?

हां, लेकिन ये जोखिम भरा हो सकता है. इंटरनेट पर कई ऑनलाइन कोर्स, वेबिनार, किताबें और शैक्षणिक वीडियो उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति स्टॉक मार्केट सीख सकता है. पहले छोटे निवेश से शुरुआत करें और अनुभव बढ़ने के साथ निवेश बढ़ाएं. 

कौन-सी किताबें पढ़ सकते हैं?

  • The Intelligent Investor – Benjamin Graham
  • One Up On Wall Street – Peter Lynch
  • Rich Dad Poor Dad – Robert Kiyosaki
  • Common Stocks and Uncommon Profits – Philip Fisher

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Career In Hindi, Stock Market, Stock Market Advice, Stock Market Live Updates, Stock Market Highlights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com