SSC CHSL Notification 2025: हर साल एसएससी की ओर से सीएचएसएल भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सबसे प्रमुख भर्तियों में से एक कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है. इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 19 जुलाई तय की गई है. सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म 23 जुलाई से 24 तक एडिट कर सकते हैं.
एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2025 (SSC CHSL Exam 2026) टियर I परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2025 से लेकर 18 सितंबर 2205 तक किया जाएगा. वहीं, टियर I में सफल अभ्यर्थियों के लिए टियर II परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारत सरकार के इन विभागों में होगी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, कार्यालयों एवं विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA ), (पोस्टल असिस्टेंट)/(सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) के पदों पर भर्ती की जाएंगी. इसके पिछले साल एसएससी सीएचएसएल 2024 के लिए 34,55,669 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. उस समय 3437 पदों पर भर्ती निकाली गई थी.
ये होनी चाहिए योग्यता
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ, डीईओ ग्रेड ए पदों के लिए उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय) के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए. एलडीसी / जेएसए और डीईओ / डीईओ ग्रेड ए के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए. इसके अलावा आयु सीमा कम से कम 18 साल से 27 साल होने चाहिए.
ये भी पढ़ें-CA Final May 2025 Result: सीए मई फाइनल रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं