विज्ञापन

दिन में एक्टिंग, रात को पढ़ाई...डॉक्टर बनीं साउथ स्टार श्रीलीला ने इस कॉलेज से हासिल की डिग्री

अभिनेत्री श्रीलीला ने पेली संदाद (2021), धमाका (2022) जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की है. अभिनेत्री होने के साथ ही श्रीलीला एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं. वहीं अब एमबीबीएस ग्रेजुएट भी हैं.

दिन में एक्टिंग, रात को पढ़ाई...डॉक्टर बनीं साउथ स्टार श्रीलीला ने इस कॉलेज से हासिल की डिग्री
अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है.

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है और ऑफिशियली MBBS की डिग्री हासिल कर ली है. अभिनेत्री श्रीलीला की कॉन्वोकेशन सेरेमनी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं. जिनमें अभिमेत्री मैरून रंग के कपड़े पहने दिख रही हैं. डॉक्टर की डिग्री हासिल करते हुए श्रीलीला बेहद ही खुश नजर आ रही हैं.  आखिर श्रीलीला ने कहां से पढ़ाई की है और कितने साल की मेहनत के बाद MBBS की डिग्री हासिल की है, आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में-

किस कॉलेज से हासिल की डिग्री

फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में 'किसिक' नामक आइटम नंबर में नजर आने वाली अभिनेत्री श्रीलीला ने महाराष्ट्र के DY पाटिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर डिग्री हासिल की है. 24 साल की एक्ट्रेस ने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी मेडिकल की पढ़ाई में अच्छे से बैलेंस किया और करीब छह साल बाद, उनके पास ऑफिशियली MBBS की डिग्री है.

'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म में आएंगी नजर

अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है. वे कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा में खास पहचान बना चुकी हैं. श्रीलीला ने साल 2019 में 'किस' से डेब्यू किया था और पेली संदाद (2021), धमाका (2022) जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की. साथ ही, वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर और एमबीबीएस ग्रेजुएट भी हैं, जो अब बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' से डेब्यू करने को तैयार हैं और 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' से भी चर्चा में हैं.

इसी के साथ ही वे सुपरस्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी. इस फिल्म में आशुतोष राणा, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, वहीं नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह 2016 की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है.

ये भी पढ़ें- UPSC IES/ISS परीक्षा 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sreeleela Doctor Degree, Sreeleela MBBS, Sreeleela DY Patil University, Sreeleela College Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com