विज्ञापन

ICAI CA 2026 परीक्षा में डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने किया टॉप, देख लीजिए पूरी लिस्ट

मई 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इस साल ICAI CA 2026 परीक्षा में डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने पहली रैंक हासिल की है.

ICAI CA 2026 परीक्षा में डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने किया टॉप, देख लीजिए पूरी लिस्ट
दूसरे रैंक अभिनव सतीश ने अपने नाम की है.

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है.  मई 2026 में आयोजित हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे (Shardul Shekhar Vichare ) ने टॉप किया है. शार्दुल शेखर विचारे ने 600 में से 531 अंक हासिल किए हैं. जिसके साथ ही उनका पास प्रतिशत 88.50 % रहा है. दूसरे स्थान पर कोच्चि के अभिनव सतीश रहे हैं और तीसरी रैंक पर तीर्थ जैन आए हैं. अभिनव सतीश ने 600 में से 530 अंक हासिल किए हैं और पास प्रतिशत 88.33% रहा है. तीर्थ जैन ने 600 में से  519 अंक हासिल किए हैं. पास प्रतिशत 86.50% रहा है.

ग्रुप I और ग्रुप II का रिजल्ट कैसा रहा

 रिजल्ट के अनुसार ग्रुप I के लिए परीक्षा में शामिल हुए 91,237 छात्रों में से 9,350 छात्र पास हुए हैं. पास होने का प्रतिशत 10.25% है. वहीं ग्रुप II के लिए, 64,381 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 10,372 छात्र पास हुए हैं. पास होने का प्रतिशत 16.11% रहा है. जो सभी ग्रुप्स में सबसे ज़्यादा है. जबकि दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल होने वाले 33,304 उम्मीदवारों में से 2,820 छात्र पास हुए. पास होने का प्रतिशत 8.47% है.

CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट कैसे चेक करें

  1. CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. "CA Intermediate Result - May 2026" लिखा हुआ दिखेगा. इसपर लिंक पर क्लिक करें.
  3.  अपनी डिटेल्स डालें जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर / PIN (अगर ज़रूरी हो) भरें.
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. रिजल्ट डाउनलोड कर लें

इस बार रिजल्ट में आई गिरावट

मई 2026 के सेशन के पास प्रतिशत में काफी गिरावट दर्ज की गई है. मई 2026 में दोनों ग्रुप्स का पास प्रतिशत 8.47% रहा है. जनवरी 2026 ये 9.39 % था. जबकि मई 2025 में दोनों ग्रुप्स का पास प्रतिशत 13.22% था.

CA इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर पेपर में कम से कम 40% अंक और पूरे ग्रुप में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य होता है.

ये भी पढ़ें- ICAI CA Intermediate Result हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड; ये रहा डायरेक्ट लिंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICAI CA Intermediate May 2022 Session, ICAI CA Topper List Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com