विज्ञापन

10 से 12 घंटे पढ़ाई... UP के छोटे से गांव की लड़की ने CBSE 12वीं बोर्ड में हासिल किए 98%, पढ़ें Success Story

शेषद्री वर्मा ने कहा, मैं दिन में लगभग 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी, जो आधी रात तक चलती थी. हालांकि, 8 फरवरी, 2026 के बाद यह रूटीन थोड़ा बदल गया, क्योंकि मैंने अपना पूरा ध्यान अपने बोर्ड एग्ज़ाम पर लगा दिया.

10 से 12 घंटे पढ़ाई... UP के छोटे से गांव की लड़की ने CBSE 12वीं बोर्ड में हासिल किए 98%, पढ़ें Success Story
"मैंने ज़्यादातर इतिहास, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र पर ध्यान दिया"

CBSE 12वी कक्षा में शेषद्री वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98% अंक हासिल किए हैं. शेषद्री वर्मा ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के साथ विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) की मदद से वो ये नंबर हासिल कर पाई. अपनी इस सफलता पर बात करते हुए शेषद्री वर्मा ने कहा, मैं UP के शाहजहांपुर ज़िले के एक छोटे से गांव से हूं. मेरे परिवार में मैं, मेरे पिता, मेरी मां और छोटी बहन हैं. मेरे पिता मेरे घर के पास ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं और मेरी मां एक हाउसवाइफ़ हैं. मेरे स्कूल में पहली रैंक लाने से मेरे पूरे परिवार और मेरे दोस्तों को बहुत खुशी मिली है. साथ ही शेषद्री वर्मा ने अपने पढ़ाई के रूटीन को भी शेयर किया. 

1.आपने रोज कितने घंटे पढ़ाई की 

शेषद्री वर्मा  ने कहा, मैं खास तौर पर बोर्ड की तैयारी के लिए दिन में लगभग 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी, जो आधी रात तक चलती थी. मैं सुबह 6:00 बजे उठती थी, फिर नाश्ते के बाद अपनी क्लास में जाती थी. जो सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलती थीं. फिर दोपहर के खाने के बाद मैं थोड़ी देर के लिए सोती थी. फिर अपनी NIFT कोचिंग में जाती थी, जो रात 10 बजे तक चलती थी. घर आने के बाद ब्रेक लेती थी और उसके बाद सेल्फ-स्टडी करने बैठ जाती थी,  रात 2 या 3 बजे तक पढ़ाई करती थी. हालांकि, 8 फरवरी, 2026 के बाद यह रूटीन थोड़ा बदल गया, क्योंकि मैंने अपना पूरा ध्यान अपने बोर्ड एग्ज़ाम पर लगा दिया.

2. आपने किन विषयों पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया?

शेषद्री वर्मा ने कहा, मैंने ज़्यादातर इतिहास, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र पर ध्यान दिया.

3. आपने एग्ज़ाम में सभी सवालों को हल करने का क्या तरीका अपनाया?

शेषद्री वर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, मैंने सेक्शन के हिसाब से सवालों को हल किया और बहुत साफ़-सुथरी राइट में हर आंसर को लिखा. मैंने शब्दों की सीमा का सख्ती से पालन किया. किसी भी तरह की कन्फ्यूजन से बचने के लिए सवाल नंबर और उसके जवाब को बहुत साफ़-साफ़ लिखा और बुलेट पॉइंट्स में लिखा. लंबे जवाब वाले सवालों में, मैंने एक छोटे से इंट्रोडक्शन से शुरुआत की और फिर बिना इधर-उधर की बातें किए, सीधे-सीधे सही जवाब लिखा.

4.आप किस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती हैं?

भविष्य के बारे में बात करते हुए शेषद्री वर्मा  ने कहा, मैं एक फैशन डिज़ाइनर बनना चाहती हूं मैंने हाल ही में अपना NIFT एग्ज़ाम दिया है और अभी मैं नतीजों का इंतज़ार कर रही हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seshadri Verma, CBSE 12 Board Exams, CBSE 12 Board Success Story, VidyaGyan Leadership Academy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com