महाराष्ट्र में पिछले दिनों से हो रही ही लगातार बारिश मुसीबत बन गई है. कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर में भारी बारिश का हाई अलर्ट है. शुक्रवार रात से कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर इलाकों में भारी बारिश हो रही है. लगातार बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. तेज बारिश को देखते हुए, ठाणे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर, जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं.

इसी तरह से शनिवार को पालघर जिले के भी सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. ये फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है. वहीं मुंबई में भी बारिश के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का अभी कोई आदेश नहीं है. वैसे आज शनिवार है और मुंबई में शनिवार औ रविवार को स्कूलों की छुट्टी ही होती है.
🔴भारतीय हवामान खात्याने बृहन्मुंबई क्षेत्रात दिनांक ४ आणि ५ जुलै २०२६ रोजी अतिवृष्टीचा (रेड अलर्ट) इशारा दिला आहे.
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 3, 2026
🌧️ही बाब लक्षात घेता नागरिकांनी सतर्क राहावे. तसेच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका व मुंबई पोलीस यांच्याद्वारे वेळोवेळी देण्यात येणाऱ्या सूचनांचे काटेकोरपणे पालन करावे.… pic.twitter.com/fPzm7Lks8Q
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है. पालघर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने शनिवार को एक आदेश जारी किया है. आदेश में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की बात कही गई है. जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग के शासन निर्णय के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है.
रविवार को भी होगी भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पालघर जिले में भारी दो दिनों में भारी से अत्यधिक भारी का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 जुलाई को पालघर जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती थी. कुछ स्थानों पर के लिए तो भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है.
घर से बाहर न निकलने की अपील
पालघर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने भारी को देखते हुए नागरिकों से भी अपील की है कि वे जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले. मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
हेल्पलाइन नंबर किए जारी
पालघर के लिए हेल्पलाइन नंबर
02525-297474
+91 82379 78873
ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन
022-25364779,
022-25301740
+91 9372338827
पनवेल
022-27458040,
022-27458041
022-27458042
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं