विज्ञापन

Do you know: दुनिया की पुरानी 7 भाषाएं, जो आज भी बोली जा रही हैं

Oldest languages in world: दुनिया में ऐसी कई भाषाएं हैं, जो हजारों साल पुरानी हैं, और आज भी बोली जा रही हैं. ये भाषाएं ना केवल पुरानी हैं, बल्कि इनका अस्तित्व हमें इतिहास और परंपराओं से जोड़ता है.

Do you know: दुनिया की पुरानी 7 भाषाएं, जो आज भी बोली जा रही हैं

Oldest languages in world: दुनिया में ऐसी कई भाषाएं हैं, जो हजारों साल पुरानी हैं, और आज भी बोली जा रही हैं. ये भाषाएं ना केवल पुरानी हैं, बल्कि इनका अस्तित्व हमें इतिहास और परंपराओं से जोड़ता है. इन भाषाओं का समृद्ध इतिहास रहा है. 

दुनिया की पुरानी 7 भाषाएं, जो आज भी बोली जा रही हैं 

संस्कृत 

संस्कृत का इतिहास लगभग 3500 साल पुराना है. यह भारत की प्राचीन धार्मिक ग्रंथो और शास्त्रीय भाषा रही है. आज भी इसका उपयोग पूजा-पाठ, मंत्रों और कुछ गांवों में बोलचाल में होता है. 

तमिल 

तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक मानी जाती है. इसका इतिहास 2000 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है. यह भाषा तमिलनाडु और श्रीलंका में बोली जाती है. 

हिब्रू 

हिब्रू लगभग 3000 साल पुरानी भाषा मानी जाती है. एक समय यह मृत भाषा थी, लेकिन इसे पुनर्जीवित किया गया और आज यह इज़राइल की आधिकारिक भाषा है. 

कला के नायाब नमूने: किस राज्‍य में सबसे अधिक UNESCO World Heritage Sites हैं?

चीनी 

चीनी भाषा का इतिहास लगभग 3000 साल पुराना बताया जाता है. यह भाषा दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और आज भी चीन में उपयोग होती है. 

ग्रीक 

ग्रीक भाषा करीब 3400 साल पुरानी है. प्राचीन ग्रीक से विकसित होकर यह आज भी ग्रीस और साइप्रस में बोली जाती है. 

अरबी 

अरबी भाषा का इतिहास लगभग 1500 साल पुरानाहै. यह मध्य-पूर्व और कई देशों में बोली जाती है और इस्लाम धर्म में इसका विशेष महत्व है. 

लैटिन 

लैटिन लगभग 2500 साल पुरानी भाषा है. यह आज सामान्य बातचीत में नहीं बोली जाती, लेकिन वेटिकन सिटी, विज्ञान, कानून और चिकित्सा क्षेत्र में आज भी उपयोग में है. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oldest Languages In World, Do You Know, Do You Know Facts, Do You Know Facts In Hindi, Sabse Purani 7 Bhasha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com