CAT And CLAT Registration 2026 : अगर आप 12वीं के बाद लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं या ग्रेजुएशन के बाद MBA का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. देश के दो बड़े एंट्रेंस एग्जाम CAT और CLAT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. ऐसे में कई छात्र इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि दोनों एग्जाम में क्या अंतर है और किसके जरिए किस कोर्स में दाखिला मिलता है. हालांकि दोनों राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं हैं, लेकिन इनका मकसद, योग्यता, सिलेबस और करियर पूरी तरह अलग है. अगर आप भी आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले इन दोनों परीक्षाओं का अंतर समझ लेना जरूरी है.
CAT क्या है?
CAT (Common Admission Test) देश के प्रतिष्ठित IIM समेत कई शीर्ष बिजनेस स्कूलों में MBA और मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. इस साल CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त से शुरू हो गए हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है, जबकि परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CLAT क्या है?
CLAT, Common Law Admission Test को कहा जाता है. देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में UG और PG लॉ कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. क्लैट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे. परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी.
यानी CAT उन छात्रों के लिए है जो बिजनेस, मैनेजमेंट और एमबीए की पढ़ाई करना चाहते हैं. इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है. वहीं CLAT उन छात्रों के लिए है जो वकालत या लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. CLAT UG के लिए 12वीं पास या 12वीं में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जबकि CLAT PG के लिए LLB की डिग्री जरूरी होती है.
दोनों परीक्षाओं का सिलेबस भी अलग
CAT में उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग तथा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की जांच की जाती है. दूसरी ओर, CLAT UG में अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. CLAT PG का फोकस कानून से जुड़े विषयों पर होता है.
किस परीक्षा के बाद क्या बन सकते हैं?
CAT के जरिए MBA करने वाले छात्र आगे चलकर मैनेजमेंट, बैंकिंग, फाइनेंस, कंसल्टिंग, मार्केटिंग, ऑपरेशंस और कॉरपोरेट सेक्टर में करियर बना सकते हैं. वहीं CLAT के जरिए लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्र वकील, लीगल एडवाइजर, जज बनने की तैयारी, कॉरपोरेट लॉयर, लीगल कंसल्टेंट या सरकारी संस्थानों में कानूनी पदों पर करियर बना सकते हैं.
अगर आपकी रुचि बिजनेस, मैनेजमेंट और कॉरपोरेट लीडरशिप में है तो CAT बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं अगर आपको कानून, न्याय व्यवस्था और लीगल प्रोफेशन में दिलचस्पी है तो CLAT आपके लिए सही परीक्षा है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपने करियर लक्ष्य को साफ कर लें.
ये भी पढ़ें - 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए कितने एग्जाम पास करने होते हैं, कौन कराता है परीक्षा और कैसे करें तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं