विज्ञापन

12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए कितने एग्जाम पास करने होते हैं, कौन कराता है परीक्षा और कैसे करें तैयारी

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रोफेशनल कोर्सों में से एक है। 12वीं के बाद छात्र CA Foundation, Intermediate, 3 साल की Articleship और CA Final परीक्षा पास करके CA बन सकते हैं.

12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए कितने एग्जाम पास करने होते हैं, कौन कराता है परीक्षा और कैसे करें तैयारी
Foundation परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार CA Intermediate में प्रवेश लेते हैं.

Chartered Accountant Guide : कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के बीच चार्टेड एकाउंटेंट (CA) सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद करियर ऑप्शन में से एक है. बता दें कि फाइनेंशियल मामलों, टैक्स, ऑडिट और अकाउंटिंग में एक्सपर्टीज रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की डिमांड लगभग हर फिल्ड में रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं 12वीं के बाद सीए बनने की पूरी गाइडलाइन.

कौन कराता है CA कोर्स और एग्जाम

भारत में CA कोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कराता है. यह कोर्स कठिन जरूर माना जाता है, लेकिन पास होने के बाद कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए नौकरी और करियर के बड़े मौके मिलते हैं. एक CA फाइनेंशियल प्लानिंग, टैक्स मैनेजमेंट, अकाउंटिंग, ऑडिट, रिपोर्टिंग और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी संभाल सकता है.

CA बनने के लिए कितने स्टेप पार करने होते हैं?

पहला स्टेप- फाउंडेशन

12वीं पास करने के बाद छात्र सीए फाउंडेशन (CA Foundation) कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसमें अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, बिजनेस मैथमैटिक्स और बिजनेस इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट शामिल होते हैं. इस एग्जाम को पास करने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत नंबर लाना कंपलसरी है. 

दूसरा स्टेप- इंटरमीडिएट

फाउंडेशन पास करने के बाद कैंडिडेट्स को सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) में प्रवेश मिलता है. इसमें टैक्सेशन, अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट लॉ जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. इसके बाद छात्रों को आईटी और सॉफ्ट स्किल्स से जुड़े मैंडेटरी ट्रेनिंग प्रोग्राम कंप्लीट करना होता है.

तीसरा और फाइनल स्टेप- आर्टिकलशिप ट्रेनिंग

आर्टिकलशिप (Articleship Training) में एक तरह की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें कैंडिडेट्स एक्चुअल फाइनेंस और ऑडिट मामलों पर काम करना सीखते हैं. इसी दौरान छात्रों को Advanced Integrated Course on Information Technology and Soft Skills (AICITSS) भी पूरा करना होता है.

आर्टिकलशिर के लास्ट स्टेप में कैंडिडेट्स सीए फाइनल (CA Final) एग्जाम देते हैं. इसमें फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, एडवांस ऑडिटिंग, टैक्सेशन, स्ट्रैटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट लॉ जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं.

बता दें कि फाइनल एग्जाम और आर्टिकलशिप पूरी होने के बाद उम्मीदवार ICAI की मेंबरशिप प्राप्त कर आधिकारिक रूप से सीए (Chartered Accountant) बन सकते हैं.

विदित हो कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने नवंबर एग्जाम सेशन के लिए CA फाइनल रजिस्ट्रेशन 2026 विंडो फिर से खोल दी है. जो कैंडिडेट्स एप्लीकेशन पूरा नहीं कर पाए थे, वे अब SSP पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट कर सकते हैं. बता दें कि पोर्टल 5 अगस्त, 2026, रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा. CA फाइनल 2026 का एग्जाम 2 नवंबर से होंगे. एडमिट कार्ड उन्हें ही जारी किया जाएगा जिन्होंने रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरी की है. 

यह भी पढ़ें- BA, B.Com या B.Sc करने के बाद कौन सी नौकरियां मिलती हैं? यहां बना सकते हैं Career

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com