विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th Result: रिजल्ट से पहले क्रैश हुई राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट, ये हैं बाकी विकल्प

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के 10वीं रिजल्ट से ठीक पहले वेबसाइट क्रैश हो गई है. छात्रों के पास रिजल्ट देखने के और भी कई विकल्प हैं. इसीलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है.

RBSE Rajasthan Board 10th Result: रिजल्ट से पहले क्रैश हुई राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट, ये हैं बाकी विकल्प
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान शिक्षा बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर में 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाना है. रिजल्ट से पहले छात्र लगातार वेबसाइट पर जा रहे हैं, लेकिन वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है. यानी रिजल्ट से ठीक पहले राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई है. सोशल मीडिया पर भी कई छात्र इसकी शिकायत कर रहे हैं.  ऐसे में हम आपको बताते हैं कि ऐसे में कहां जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

क्यूआर कोड स्कैन करें और रिजल्ट देखें - 

Latest and Breaking News on NDTV

ये वेबसाइट्स आएंगीं काम

  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुलने पर आप डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको results.digilocker.gov.in पर जाना होगा. 

  • एनडीटीवी की वेबसाइट www.ndtv.in पर आकर भी छात्र रिजल्ट देख सकते हैं.  
  • इसके अलावा rajresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Rajasthan Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी तक खत्म हो चुकी थीं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि 10वीं कक्षा की परीक्षा में 10 लाख, 68 हजार 610 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 9 लाख, 58 हजार 72 छात्रों ने हिस्सा लिया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rbse Rajasthan Board 10th Result 2026, Rajasthan Board 10th Result Website, RBSE 10th Result Website Crash, How To Check Rajasthan Board 10th Result, Rajasthan Board Ke Result Kahan Dekhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com