RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है. डीडवाना की होनहार छात्रा दीपिका रांकावत ने विज्ञान (Science) संकाय में 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
डीडवाना में जश्न का माहौलजैसे ही बोर्ड ने परिणाम जारी किए, डीडवाना का नाम पूरे राजस्थान में गूंज उठा. दीपिका की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है. दीपिका के घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. मिठाई बांटी जा रही है.
विदित हो इस बार 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 97.20 रहा. जिसमें से छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 96.46% और छात्राओं का 97.77% है. पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने अपने हुनर से बाजी अपने नाम कर ली है. इस बार साइंस स्ट्रीम में फर्स्ट रैंक पर 5 छात्रों (सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, रिषिता) ने 499 (99.80%) अंक के साथ अपनी जगह बनाई है. जिसमें से 4 लड़किया हैं. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में तीन छात्रों ( नरपत, नव्या मीना और नैनसी चौधरी) ने 498 (99.60%) अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है. जबकि कॉमर्स में वर्षा रानी ने 496 अंक (99.20%) के साथ टॉप किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं