विज्ञापन

RBSE 12th Result 2026: जानें इस साल कैसा रहा 12वीं कक्षा का रिजल्ट, साइंस स्ट्रीम में ये जिला रहा टॉप

RBSE कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं थी, जिसमें लगभग 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा समाप्त होने के 20 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित किया गया है.

RBSE 12th Result 2026:  जानें इस साल कैसा रहा 12वीं कक्षा का रिजल्ट, साइंस स्ट्रीम में ये जिला रहा टॉप
राजस्थान कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया.

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है.  साइंस स्ट्रीम कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा है. छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% और छात्राओं का 98.34% दर्ज हुआ.  कॉमर्स में पास प्रतिशत 93.64% रहा है. छात्रों का पास प्रतिशत 94.04% और छात्राओं का 92.82% रहा. वहीं आर्ट्स में पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया है. छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% और छात्राओं का 98.29% रहा.

साइंस विषय में टॉपर जिले 

कुचामन डीडवाना-  99. 43 % रहा रिजल्ट

बाड़मेर- 99.08% रहा रिजल्ट

 जोधपुर-  98.94% रहा रिजल्ट 

राजसमंद-  98. 87% रहा रिजल्ट 

सीकर-  98.85% रहा रिजल्ट

राजस्थान में कॉमर्स जिले में टॉपर 

बांसवाड़ा- 100% 

दौसा-100% 

बालोतरा- 100% 

डिग- 100% 

कोटपूतली बहरोड- 100% 

सलूंबर- 100% 

बता दें कि RBSE कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं थी, जिसमें लगभग 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा समाप्त होने के 20 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित किया गया है. खास बात यह है कि यह पहली बार है जब कक्षा 12 का परिणाम कक्षा 10 के परिणाम के बाद घोषित किए गए हैं. इससे पहले, बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम पहले घोषित किए जाते थे. 

राजस्थान कक्षा 12 का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें-

rajasthan.gov.in
education.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in

 

पिछले साल यानी 2025 के रिजल्ट की बात की जाए तो, कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे ज़्यादा 99.07% पास हुए थे. उसके बाद आर्ट्स में 97.78% और साइंस में 94.43% बच्चे पास हुए थे. लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में बाजी मारी थी. लड़कों से काफी बेहतर परफॉर्म किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE 12th Result 2026, RBSE 12th Result Topper, RBSE 12th Topper Name, District Wise Topper RBSE 12th
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com