विज्ञापन

RBSE Result: 5वीं और 8वीं के साथ ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी करेगा राजस्थान बोर्ड? ये है लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Board 10th Class Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) 20 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है. फिलहाल बोर्ड की तरफ से 10वीं के रिजल्ट को लेकर सस्पेंस बनाया जा रहा है, अब तक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है.

RBSE Result: 5वीं और 8वीं के साथ ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी करेगा राजस्थान बोर्ड? ये है लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Board 10th Class Result 2026

Rajasthan Board 10th Class Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने अब तक साफ नहीं किया है कि वो 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब जारी करेगा. पहले कहा जा रहा था कि 20 मार्च को राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी हो रहा है, लेकिन बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. फिलहाल ये साफ हो चुका है कि 20 मार्च को रिजल्ट नहीं आएगा. ऐसे में अब छात्रों और पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब जारी करेगा. आइए जानते हैं कि रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है और आने के बाद इसे कैसे चेक कर सकते हैं. 

कब तक जारी होगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड की तरफ से भले ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन बोर्ड ने पहले ही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख बता दी थी. अब कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इसी दिन 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. फिलहाल सोमवार 23 मार्च या फिर 24 मार्च की तारीख को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. हालांकि अब तक बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है. 

QR कोड से देखें अपना रिजल्ट 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

  • राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajasthan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद 10वीं या 12 का लिंक आपको नजर आएगा, उस पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा 

NDTV पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

CBSE Board Result: मिडिल ईस्ट के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिना परीक्षा दिए बनेगा 10वीं का रिजल्ट? ये होगा फॉर्मूला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com